लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने उठाए थॉमस और उबेर कप के आयोजन पर सवाल

By भाषा | Updated: September 13, 2020 19:01 IST

सात देशों के दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण टूर्नामेंट से हटने के बाद साइना ने चिंता व्यक्त की है...

Open in App

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अगले महीने होने वाले थॉमस और उबेर कप के समय को लेकर रविवार को चिंता व्यक्त की और पूछा कि क्या कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच इसका आयोजन सुरक्षित होगा?

मार्च में इस महामारी के कारण बंद बैडमिंटन गतिविधियों के बाद थॉमस और उबेर कप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन की वापसी होगी। इनका आयोजन डेनमार्क में तीन से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा।

साइना ने ट्वीट किया, ‘‘सात देशों ने महामारी के कारण टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है... क्या इस दौरान इस टूर्नामेंट का आयोजन करना सुरक्षित होगा?’’

इस टूर्नामेंट से कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, ताईवान, सिंगापुर और हांगकांग हट चुके हैं। भारत की तैयारियों पर भी इस महामारी का असर पड़ा है। हैदराबाद में प्रस्तावित अभ्यास शिविर रद्द करना पड़ा क्योंकि खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पृथकवास की शर्तों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू करेंगी। उन्होंने पहले व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इससे हटने का फैसला किया था लेकिन महासंघ के मनाने पर इसे बदल दिया। हालांकि विश्व कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत ने घुटने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने का निर्णय लिया।

बैडमिंटन विश्व महासंघ को महामारी के कारण अपने अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में बार बार बदलाव करना पड़ रहा है। उसने कहा है कि टूर्नामेंट के प्रतिभागियों के पास अगर नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट है तो उन्हें डेनमार्क में पहुंचने के बाद पृथकवास में नहीं रहना होगा।

टॅग्स :साइना नेहवालइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला