दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हुंदै मोटर कंपनी ने सियोन सियोब किम को अपने भारतीय कारोबार का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह वाई के कू का स्थान लेंगे। कंपनी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इससे पहले किम हुंदै मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं व्यापार परिचालन रणनीति प्रभाग के प्रमुख के पद पर कार्यरत थे।हुंदै मोटर कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा है कि वह ‘हुंदै मोटर इंडिया मुख्यालय के प्रमुख’ होंगे। कंपनी ने इसके अलावा भी दुनियाभर में शीर्ष पदों पर कार्यरत विभिन्न अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है।कंपनी ने कहा, “ये नियुक्तियां एक दिसंबर से प्रभावी होंगी।”
सियोन सियोब किम भारत में Hyundai Motor के नये प्रमुख
By भाषा | Updated: November 30, 2018 20:39 IST