लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki का चला जादू, Alto को पछाड़ कर 'Dzire' बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

By भाषा | Updated: December 25, 2018 14:45 IST

यात्री वाहन श्रेणी में मारुति कार का जलवा बरकरार रहा। सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 मॉडलों में मारुति की सात कारें और हुंदै के तीन वाहन शामिल हैं। 

Open in App

मारुति सुजुकी की छोटी सेडान 'डिजायर' अप्रैल-नवंबर में घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला यात्री वाहन मॉडल रहा। उसने बिक्री के मामले में कंपनी की 'ऑल्टो' को पीछे छोड़ दिया है। 

यात्री वाहन श्रेणी में मारुति कार का जलवा बरकरार रहा। सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 मॉडलों में मारुति की सात कारें और हुंदै के तीन वाहन शामिल हैं। 

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, मारुति ने अप्रैल-नवंबर में डिजायर की 1,82,139 इकाइयां बेचीं। एक साल पहले इसी अवधि में उसने 1,53,303 डिजायर कार बेचीं थीं। 

कंपनी की छोटी कार ऑल्टो यात्री वाहन की बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर रही। अप्रैल-नवंबर 2018 के दौरान मारुति ने 1,69,343 ऑल्टो बेचीं जबकि एक साल पहले इसी अवधि में उसने 1,75,996 इकाइयों की ब्रिकी थी। उस समय आल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा था। 

तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्विफ्ट रही। कंपनी ने इस दौरान 1,60,897 स्विफ्ट कारें बेंची। अप्रैल-नवंबर में यह आंकड़ा 1,15,192 वाहन रहा। 

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में मारुति ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो की 1,49,270 इकाइयां बेचीं। बलेनो चौथे पायदान पर रही। पिछले साल इसी अवधि में उसने 1,26,098 बलेनो बेची थीं। 

मारुति की छोटी एसयूवी विटारा ब्रेजा बिक्री के मामले में पांचवें स्थान पर रही। कंपनी ने अप्रैल-नवंबर में 1,09,247 विटारा ब्रेजा बेचीं। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,00,370 इकाइयों की बिक्री की थी। 

वैगनआर इस श्रेणी में छठवें स्थान पर रही। इस दौरान कंपनी ने 1,07,061 वैगनआर कार बेचीं। पिछले साल इसी अवधि में उसने 1,14,425 इकाइयों की बिक्री की थी। 

हुंदै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) की प्रीमियम हैचबैक एलिट आई20 ने अप्रैल-नवंबर में 92,817 इकाइयां बेचीं। एलिट आई20 बिक्री के मामले में सातवें स्थान पर रही। पिछले साल अप्रैल-नवंबर में उसने 89,988 वाहन बेचे थे।

हुंदै की ही ग्रांड आई10 आठवें पायदान पर रही। इस दौरान उसने 88,016 आई10 कार बेचीं, इसके मुकाबले पिछले साल इसी अवधि में उसने 1,03,375 ग्रांड आई10 कार बेची थीं। 

वहीं, हुंदै की एसयूवी क्रेटा 84,701 इकाइयों की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही। एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी ने 71,808 क्रेटा बेची थीं। 

मारुति की सेलेरियो इस सूची में 10वें स्थान पर रही। अप्रैल-नवबंर में मारुति ने 70,079 सेलेरियो बेचीं, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 66,682 इकाई थी। 

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

कारोबारMaruti Suzuki To Hike Car Prices 2025: 5 दिन बाकी, 8 अप्रैल से लगेगा झटका, मारुति सुजुकी इंडिया ने कीमतों में 2,500-62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें