लाइव न्यूज़ :

आपके पास भी है मारुति सुजुकी की ये कार तो फ्री में करायें मरम्मत, इस खराबी की वजह से कंपनी मंगा रही है वापस

By भाषा | Updated: August 23, 2019 16:31 IST

मारुति सुजुकी ने 40,618 कारों को रिकॉल किया है जिनमें उन्हें खराबी की आशंका है। कंपनी को कार के फ्यूल पाइप में दिक्कत की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 15 नवंबर 2018 से 12 अगस्त 2019 के बीच बने वैगनआर को वापस मंगाने का निर्णय लिया है।कंपनी ने कहा कि जिन वाहनों में दिक्कत पायी जाएगी उसे नि:शुल्क सही किया जाएगा।

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को कहा कि वह एक लीटर इंजन वाले 40,618 वैगनआर वाहन वापस बुला रही है। कंपनी ने कहा कि यह तेल की नली की दिक्कत को ठीक करने के लिये किया जा रहा है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 15 नवंबर 2018 से 12 अगस्त 2019 के बीच बने वैगनआर को वापस मंगाने का निर्णय स्वेच्छा से लिया है। उसने कहा कि वह इन 40,618 वाहनों के ईंधन की नली की जांच करेगी। नली में दिक्कत की आशंका है। कंपनी ने कहा कि जिन वाहनों में दिक्कत पायी जाएगी उसे नि:शुल्क सही किया जाएगा।

Maruti Suzuki XL6हाल ही में मारुति सुजुकी ने भारत में XL6 कार लॉन्च किया है। यह एमपीवी कैटेगरी की कार है। यह कार काफी हद तक अर्टिगा की ही तरह है लेकिन अर्टिगा से काफी अलग भी है। कह सकते हैं कि यह अर्टिगा का प्रीमियम मॉडल है। 

इस कार की कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होकर 11.46 लाख रुपये रखी गई है। कार की यह कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली की है। XL6 (एक्सएल-6) मारुति सुजुकी की दूसरी क्रॉसओवर कार है। मारुति सुजुकी की पहली क्रॉसओवर कार एस-क्रॉस थी।

मारुति सुजुकी एक्सएल-6 एक 6 सीटर कार है जिसमें बीच की रो में आर्मरेस्ट के साथ कैप्टन सीट दी गई है। मारुति सुजिकी एक्सएल-6 फ्रंट से लेकर बैक तक पूरी तरह से रिडिजाइन की गई है। कार में एग्रेसिव दिखने वाले हेडलैंप के साथ ग्रिल दी गई है। इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और इंडीकेटर दिए गए हैं।

मारुति सुजुकी एक्सएल-6 में प्रीमियम स्टोन फिनिश और रिच सिल्वर टच के साथ ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। सेकेंड और थर्ड रो की सीटों को आसानी से रिक्लाइन किए जाने का फीचर दिया गया है। कार की दूसरे रो की सीट में वन टच रिक्लाइन और स्लाइड मैकेनिज्म दिया गया है। इससे यात्रियों को तीसरी रो में पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होती।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें