लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी की 'अर्टिगा' XL6 की बुकिंग शुरू, कैसे बनी यह प्रीमियम कैटेगरी की कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 17:56 IST

कार को इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही मामले में अर्टिगा से अलग और प्रीमियम रखने का प्रयास किया गया है जो लॉन्च होते ही देखने को भी मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकार को दो वेरियंट जेटा और अल्फा कैटेगरी में बेचा जाएगा।इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को अपनी आने वाली प्रीमियम मल्टी पर्पज (एमवीए) XL6 की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की। मारुति सुजुकी इस नए कार की बिक्री नेक्सा शोरूम से करेगी। XL6 को 11,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर बुक किया जा सकता है। मारुति की XL6 कार 21 अगस्त को पेश होगी। इसमें BS-6 पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलॉजी दी गई है। 

यह 6 सीटर कार ऑटोमैटिक और मैनुअल दो वर्जन में आएगी। इस कार में आगे दो एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। दिखने में यह कार लगभग अर्टिगा की तरह ही है।

कंपनी अपनी इस कार को प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए बेचेगी। इसके साथ ही इस कार को काफी प्रीमियम बनाने का प्रयास भी किया गया है। कार में सीट की तीन लाइने दी गई हैं और तीनों ही लाइन में 2-2 सीटें दी गई हैं। इन सीट्स को कैप्टन सीट्स कहा गया है।

एमपीवी कैटेगरी की इस कार की हाल ही में कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थी जिससे काफी डिटेल कार के लॉन्च होने से पहले ही सामने आ गई हैं। कार को दो वेरियंट जेटा और अल्फा कैटेगरी में बेचा जाएगा।

इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा और इसी के साथ लगभग यह भी तय है कि कंपनी इस कार का डीजल वेरियंट लॉन्च करने की योजना में भी नहीं है। कंपनी इस कार को दो गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी।

कार को इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही मामले में अर्टिगा से अलग और प्रीमियम रखने का प्रयास किया गया है जो लॉन्च होते ही देखने को भी मिलेगा। कार के टॉप वेरियंट अल्फा में रिवर्स कैमरा, लेदर सीट्स, क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर देखने को मिलेंगे।

खासतौर पर यह कार उन लोगों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की जा रही है जो प्रीमियम कैटेगरी की एमपीवी कार इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन कुछ कारणों से अर्टिगा उनका ध्यान अपनी तरफ नहीं खींच सकी। इस कार की कीमत और टोयोटा की इनोवा की कीमत में काफी अंतर है लेकिन जो लोग इनोव का मजा कम दाम में लेना चाहते है उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकती है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें