लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी की नई स्कीम, आपने कहने पर जितने लोग खरीदेंगे कार, उतने ज्यादा मिलेंगे प्वाइंट्स, हर खरीद पर मिलेगा बोनस

By रजनीश | Updated: June 25, 2020 13:54 IST

लॉकडाउन के पहले से ही बुरे दौर से गुजर रही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को कोरोना ने और भी गहरी चोट दी है। अब कंपनियां एक बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की स्कीम पेश कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम में टियर सिस्टम दिया है। ग्राहकों को उनके लेनदेन के हिसाब से मेंबर, सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम 4 कैटेगरी में रखा जाएगा। कंपनी ग्राहकों को ब्रैंड के साथ उनके इंटरैक्शन के आधार पर 'बैज' भी देगी। इस बैज की मदद से ग्राहक एक्सक्लूसिव इवेंट्स और ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए 'मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स' नाम से नया लॉयल्टी प्रोग्राम पेश किया है। कंपनी के इस स्कीम का फायदा Arena, Nexa और True Value आउटलेट्स से कार खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा। 

कंपनी इस स्कीम के तहत अतिरिक्त रिवॉर्ड और बेनिफिट्स देकर ग्राहकों को कंपनी के प्रॉडक्ट और सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इस स्कीम के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को एक से अधिक कार खरीदने, मारुति इंश्योरेंस औऱ अन्य एसेसरीज खरीदने पर रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करेगी। यदि ग्राहक मारुति की डीलरशिप पर कार की सर्विस कराते हैं या मारुति की कार खरीदने के लिए कस्टमर रेफरल देते हैं, तब भी रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे। ऐसे में मारुति से होने वाली हर खरीदारी पर सर्विस और रेफरल के साथ रिवॉर्ड पॉइंट बढ़ते रहेंगे।

रिवॉर्ड प्वाइंट का ऐसे होगा इस्तेमालइस स्कीम के तहत ग्राहक को मिलने वाले रिवॉर्ड्स प्वाइंट का इस्तेमाल मारुति से कार की सर्विस कराने, कार के पार्ट्स खरीदने, एक्सटेंडेड वॉरंटी और इंश्योरेंस खरीदने के लिए किया जा सकता है। रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल मारुति के ड्राइविंग स्कूल में एडमिशन लेने के लिए भी किया जा सकता है।

टियर सिस्टम के साथ आती है ये स्कीममारुति सुजुकी अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम में टियर सिस्टम दिया है। ग्राहकों को उनके लेनदेन के हिसाब से मेंबर, सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम 4 कैटेगरी में रखा जाएगा। हायर कैटिगरी वाले ग्राहक स्पेशल बेनिफिट्स का फायदा पा सकेंगे।

कंपनी ग्राहकों को ब्रैंड के साथ उनके इंटरैक्शन के आधार पर 'बैज' भी देगी। इस बैज की मदद से ग्राहक एक्सक्लूसिव इवेंट्स और ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। मारुति कार रखने वाले लोग इस नए रिवॉर्ड प्रोग्राम के लिए मारुति या नेक्सा की वेबसाइट्स पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

पुराने मेंबर्स को नए स्कीम में शिफ्ट किया जाएगाफिलहाल मारुति पहले से भी ऑटोकार्ड और माईनेक्सा स्कीम चला रही है। अब इनके मेंबर्स को भी रिवॉर्ड्स प्रोग्राम में शामिल कर दिया जाएगा साथ ही उनके पिछले बोनस को भी इसी में जोड़ दिया जाएगा।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें