लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki का ऐलान, अप्रैल 2020 से बंद होगी डीजल कारों की बिक्री

By भाषा | Updated: April 25, 2019 20:18 IST

कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 4.63 लाख डीजल कारों की बिक्री की थी। कंपनी के विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस जैसे मॉडल अभी सिर्फ डीजल इंजन के साथ आते हैं।

Open in App

कार बनाने वाली सबसे बड़ी घरेलू कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अगले साल एक अप्रैल डीजल कारों की बिक्री बंद करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने भारत स्टेज (बीएस) छह उत्सर्जन मानक अगले साल से लागू किये जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया है। 

कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 4.63 लाख डीजल कारों की बिक्री की थी। कंपनी के विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस जैसे मॉडल अभी सिर्फ डीजल इंजन के साथ आते हैं। वहीं स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, सिआज और एर्टिगा जैसी कारें डीजल के साथ पेट्रोल इंजन संस्करण में भी आती हैं। कंपनी ने अगले साल से हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी के डीजल संस्करण की भी बिक्री बंद करने का फैसला किया है। 

यह वाहन अब केवल पेट्रोल और सीएनजी संस्करण में उपलब्ध होगा। डीजल वाहनों के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने संवाददाताओं से कहा, ''एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारें नहीं बेचेंगे।'' हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि बीएस-छह मानक के डीजल कार की मांग आती है तो कंपनी इस दिशा में आगे बढ़ सकती है और इसके अनुकूल डीजल मॉडल विकसित कर सकती है। 

भार्गव ने कहा, ''एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारों की बिक्री बंद कर देंगे। आगे बीएस-छह डीजल कारों के प्रति उपभोक्ताओं का रुख देखने के बाद यदि हमें लगा कि इन कारों का बाजार है तो हम कुछ ही समय में इस तरह का कार तैयार कर लेंगे।’’  

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें