लाइव न्यूज़ :

मारुति ने चुनिंदा मॉडल के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ाए, कच्चे माल की बढ़ी लागत की भरपाई के लिये उठाया यह कदम

By भाषा | Updated: January 27, 2020 20:44 IST

कंपनी ने बहु-उद्देश्यीय वाहन अर्टिगा के दाम में भी 4,000 से 10,000 रुपये, बलेनो की कीमत 3,000 से 8,000 रुपये और एक्सएल6 के दाम में 5,000 रुपये तक की वृद्धि की है। बढ़ी हुई ये सभी कीमतें दिल्ली (एक्स शोरूम) की हैं।

Open in App

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने कुछ मॉडल के दाम तत्काल प्रभाव से 10,000 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ी लागत की भरपाई के लिये यह कदम उठाया है। एमएसआई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कीमत में बढ़ोतरी विभिन्न मॉडल पर अलग-अलग है।

इसमें (दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत) पर 4.7 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। नये दाम 27 जनवरी 2020 से प्रभाव में आ गये हैं। अल्टो मॉडल के दाम में 6,000 से 9,000 रुपये, एस प्रेसो के दाम में 1,500 से 8,000 रुपये, वैगन आर में 1,500 से 4,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने बहु-उद्देश्यीय वाहन अर्टिगा के दाम में भी 4,000 से 10,000 रुपये, बलेनो की कीमत 3,000 से 8,000 रुपये और एक्सएल6 के दाम में 5,000 रुपये तक की वृद्धि की है। बढ़ी हुई ये सभी कीमतें दिल्ली (एक्स शोरूम) की हैं।

फिलहाल, कंपनी शुरुआती स्तर की अल्टो कार से लेकर प्रीमियम बहुउद्देशीय वाहन एक्सएल6 तक विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की बिक्री करती है। जहां अल्टो की शुरूआती कीमत 2.89 लाख रुपये है वहीं एक्सएल6 का दाम 11.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें