लाइव न्यूज़ :

आ गई बिना ड्राइवर वाली कार, दुर्घटना और प्रदूषण कम करने है जोर, भीतर से दिखती है ऐसी

By रजनीश | Updated: February 25, 2020 14:43 IST

जगुआर लैंड रोवर के सीईओ राल्फ स्पेथ ने बताया, "प्रोजेक्ट वेक्टर से यह पता चलता है कि जगुआर लैंड रोवर हमारे समाज को अधिक सुरक्षित, अधिक स्वस्थ और पर्यावरण को अधिक स्वच्छ बनाने के लिए इनोवेशन में सबसे आगे है।"

Open in App
ठळक मुद्देकार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। कंपनी ‘डेस्टिनेशन जीरो’ पर काम कर रही है। कंपनी वाहन उद्योग के एक ऐसे भविष्य को ‘डेस्टिनेशन जीरो’ नाम देती है, जहां दुर्घटनाएं शून्य हों, उत्सर्जन शून्य हो और सड़क पर यातायात का दबाव शून्य हो।

टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआरलैंड रोवर्स ने हाल ही में फ्यूचरिस्टिक ड्राइवरलेस (चालक रहित) इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है। चार मीटर लंबी इस कार को शहरी जरूरतों के ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें एक समतल पर सारी बैटरियां और ड्राइवट्रेन उपकरण लगाए गए हैं, जो इसे बहुद्देश्यीय बनाते हैं। कार के अंदर का केबिन भी इस तरह से तैयार किया गया है कि उसे पर्सनल या प्रोफेशनल यूज के हिसाब से बदला जा सकता है।

इस कार को मिडिल ब्रिटेन के वारविक यूनिवर्सिटी में स्थित कंपनी के इनोवेशन सेंटर (रिसर्च सेंटर) में तैयार किया गया है। और इसे यूरोप के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में पेश किया गया।कंपनी ने इसे प्रोजेक्ट वेक्टर के तहत तैयार किया है। कंपनी के मुताबिक प्रोजेक्ट वेक्टर हाईटेक, मल्टीपर्पज, ऑटोमैटिक और लचीली कार विकसित करने का प्रॉजेक्ट है।

क्या है प्रोजेक्ट वेक्टरजगुआरलैंड रोवर के सीईओ राल्फ स्पेथ ने बताया, "प्रोजेक्ट वेक्टर से यह पता चलता है कि जगुआर लैंड रोवर हमारे समाज को अधिक सुरक्षित, अधिक स्वस्थ और पर्यावरण को अधिक स्वच्छ बनाने के लिए इनोवेशन में सबसे आगे है।"

फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी पर जोरजगुआर लैंड रोवर के सीईओ राल्फ स्पेथ ने कहा कि प्रोजेक्ट वेक्टर ने कहा कि हम इस परियोजना के जरिए फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी पर जोर देंगे। कार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।

कंपनी ‘डेस्टिनेशन जीरो’ पर काम कर रही है। कंपनी वाहन उद्योग के एक ऐसे भविष्य को ‘डेस्टिनेशन जीरो’ नाम देती है, जहां दुर्घटनाएं शून्य हों, उत्सर्जन शून्य हो और सड़क पर यातायात का दबाव शून्य हो।

टॅग्स :जगुआरलैंड रोवरकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें