लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: बही खाते से बढ़ेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार, मिलेगी लाखों रुपये की सब्सिडी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 12:23 IST

पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार का काफी जोर है। इसको बढ़ावा देने के लिए सरकार वाहन निर्माता कंपनियों और खरीददारों को...

Open in App

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बही खाता पेश कर रही हैं। इस बही खाता में ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर बड़ी छूट का ऐलान किया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर इंसेंटिव भी दिया जाएगा। 

पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार का काफी जोर है। इसको बढ़ावा देने के लिए सरकार वाहन निर्माता कंपनियों और खरीददारों को भी कई तरह से छूट प्रदान करने की योजना बना रही है।

इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बनाया फेम-2कई कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहन के मॉडल लॉन्च भी किए हैं। इनमें दो पहिया और चार पहिया दोनों ही तरह के वाहन शामिल हैं। 1 अप्रैल से फेम 2 योजना लागू है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देना है। इससे पहले फेम-1 योजना 1 अप्रैल 2015 को लागू हुआ था। फेम 1 के लिए सरकार ने  895 करोड़ रुपये दिए थे। इस योजना से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वीइकल्स के अलावा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने महाराष्ट्र के छल जिलों को डीजल फ्री बनाने का प्रोग्राम शुरू किया है। इनमें नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्धा शामिल हैं। गड़करी का कहना है कि उन्होंने फैसला किया है कि 5 सालों तक डीजल की एक बूंद भी नहीं होगी। वहां की ट्रक और बसों के लिए बॉयो-सीएनजी का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां 50 बसें बॉयो डीजल के जरिए चल रही हैं।वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि देश में 657 किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क परिचालन में आ गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत, जीर्णोद्धार क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त नीति तैयार करेगी। इसी के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 3,000 अरब डालर की हो जाएगी।

टॅग्स :बजट 2019इलेक्ट्रिक बाइकइलेक्ट्रिक काररेल बजटमेट्रोmetro
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत'गलती से लग गया होगा मैडम सॉरी !': मुंबई मेट्रो में भीड़ के बीच महिला ने कथित तौर पर धक्का देने पर एक शख्स को पीटा, कहा- सुसाइड कर लो | WATCH

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?