लाइव न्यूज़ :

19 अप्रैल को होगा नेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga का डेब्यू, जानें खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: April 16, 2018 11:18 IST

भारत में न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga को अगस्त 2018 में लॉन्च किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगानेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga में नया 1.5-लीटर डीज़ल इंजन लगाया जाएगानेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga में कई नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे

Maruti Suzuki Ertiga को अप्रैल 2012 में पहली बार भारत में लॉन्च किया गया था। अब इस का नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल लॉन्च के लिए तैयार है। Maruti Suzuki Ertiga के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल में कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा मेकैनिकल अपडेट भी किए जाएंगे। नेक्स्ट-जेनेरशन Suzuki Ertiga का ग्लोबल डेब्यू 19 अप्रैल को इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में किया जाएगा। साउथ ईस्ट एशियन मार्केट में इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

Maruti Suzuki Alto की रिकॉर्डतोड़ बिक्री जारी, अब तक बिकी 35 लाख से ज्यादा कारें

नेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ये वही प्लेटफॉर्म है जिस पर नई Maruti Suzuki Swift और Maruti Suzuki DZire को भी तैयार किया जाता है। खबर है कि नई Ertiga का इंटीरियर DZire की तरह होगा। हालांकि, कार के इंजन स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

2018 Maruti Suzuki Ciaz: जानें इसकी खासियत, फीचर्स और अनुमानित कीमत

खबरों के मुताबिक नेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिमोट की लेस एंट्री, पुश-स्टार्ट स्टॉप बटन, ऑटो हेडलैंप इत्यादि जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

Maruti Baleno RS बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हॉट-हैचबैक

नेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga को बिल्कुल नया डिजाइन दिया जाएगा और इसे कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस किया जाएगा। खबर है कि कार में नया 1.5-लीटर डीज़ल इंजन लगाया जाएगा जो पुराने 1.3-लीटर मल्टीजेट डीज़ल इंजन को रिप्लेस करेगा। इस इंजन के साथ AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) से लैस किया जाएगा। वहीं, इसके पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर VVT पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है जो 108 बीएचपी का पावर देगा।

Exclusive Interview: मारुती सुजुकी ने दो कॉन्सेप्ट कारें पेश की है, आर. एस. कलसी से खास बात-चीत

नेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga की भारत में अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। फिलहाल, Maruti Suzuki Ertiga के मौजूदा मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.24 लाख रुपये से लेकर 10.59 लाख रुपये के बीच है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीमारुति सुजुकी अर्टिगामारुति सुजुकी डिजायरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें