लाइव न्यूज़ :

World Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 09:36 IST

World Economic Forum: यूरोपीय देशों ने कीव को आर्थिक, सैन्य और मानवीय सहायता तो दी है, लेकिन 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के सभी सदस्य इसमें समान रूप से साथ नहीं हैं।

Open in App

World Economic Forum: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को अपने यूरोपीय सहयोगियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रूस के लगभग चार साल पहले किए गए आक्रमण और उसकी लगातार जारी अंतरराष्ट्रीय आक्रामकता के प्रति यूरोप की प्रतिक्रिया धीमी, बिखरी हुई और अपर्याप्त रही है। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने यूरोप के खिलाफ कई शिकायतें कीं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की शांति पहल के बीच यूक्रेन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप भटका हुआ दिखता है।’’ उन्होंने इस महाद्वीप से वैश्विक शक्ति बनने का आग्रह किया।

उन्होंने यूरोप की प्रतिक्रिया की तुलना वेनेजुएला और ईरान में वाशिंगटन के साहसिक कदमों से की। पूर्व हास्य अभिनेता जेलेंस्की ने फिल्म ‘ग्राउंडहॉग डे’ का जिक्र किया, जिसमें मुख्य किरदार को एक ही तरह की दिनचर्या बार-बार जीनी पड़ती है। वह जो भी करे, अगला दिन नया नहीं आता और सब कुछ फिर उसी जगह से शुरू हो जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल दावोस में मैंने अपने भाषण का अंत इस बात से किया था कि यूरोप को पता होना चाहिए कि वह खुद की रक्षा कैसे करे। एक साल बीत गया और कुछ नहीं बदला। मैं आज भी वही बात कह रहा हूं।’’

जेलेंस्की ने यह भाषण दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब एक घंटे तक बंद कमरे में हुई मुलाकात के बाद दिया। ट्रंप ने बातचीत को ‘‘बहुत अच्छा’’ बताया और जेलेंस्की ने इसे ‘‘सार्थक’’ कहा। यूरोपीय देशों ने कीव को आर्थिक, सैन्य और मानवीय सहायता तो दी है, लेकिन 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के सभी सदस्य इसमें समान रूप से साथ नहीं हैं। रूस के प्रति नीति को लेकर यूरोप के भीतर मतभेद और कई बार धीमी प्रतिक्रिया से यूक्रेन निराश रहा है।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीरूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनEU
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल