लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने रमजान के महीने के दौरान संगीत बजाने के आरोप में रेडियो स्टेशन को बंद किया, महिलाओं द्वारा संचालित था स्टेशन

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 1, 2023 21:50 IST

कब्जे के बाद तालिबान ने यह कहा था कि वे पिछले समय की तुलना में उदार होंगे, लेकिन कट्टरता के कारण धीरे-धीरे महिलाओं के अधिकारों को कुचलना भी शुरू कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान का अफगानिस्तान में महिलाओं को निशाना बनाना जारीमहिलाओं द्वारा संचालित एक रेडियो स्टेशन को बंद कियारमजान के पवित्र महीने के दौरान संगीत बजाने का आरोप

नई दिल्ली: अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद से ही अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को कुचलने का दौर जारी है। हाल ही में तालिबान ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान संगीत बजाने के लिए अफगानिस्तान में महिलाओं द्वारा संचालित एक रेडियो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। 

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार महिलाओं द्वारा संचालित स्टेशन का नाम सदाई बनोवन है जिसका अर्थ है महिलाओं की आवाज। रेडियो स्टेशन 10 साल पहले शुरू हुआ था और इसमें आठ लोगों का स्टाफ है, जिनमें से छह महिलाएं हैं।

इस बारे में तालिबान सरकार के अधिकारी और बदख्शां प्रांत में सूचना और संस्कृति के निदेशक मोइज़ुद्दीन अहमदी ने कहा कि  रमजान के दौरान गाने और संगीत बजाकर कई बार "इस्लामी अमीरात के कानूनों और नियमों" का उल्लंघन किया गया। मोइज़ुद्दीन अहमदी ने कहा, "अगर यह रेडियो स्टेशन अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की नीति को स्वीकार करता है और गारंटी देता है कि वह ऐसी बात दोबारा नहीं दोहराएगा, तो हम इसे फिर से संचालित करने की अनुमति देंगे।"

इस बीच रेडियो स्टेशन की प्रमुख नाजिया सोरोश ने तालिबान प्रशासन के उन आरोपों का खंडन किया है जिसमें कानून तोड़ने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि रेडियो चैनल बंद करने की कोई आवश्यकता नहीं थी और इसे "षड्यंत्र" कहा। नाजिया सोरोश ने कहा कि संगीत बजाने का आरोप झूठा है हमने  किसी भी तरह का संगीत प्रसारित नहीं किया है।

बता दें कि कब्जे के बाद तालिबान ने यह कहा था कि वे पिछले समय की तुलना में उदार होंगे, लेकिन कट्टरता के कारण धीरे-धीरे महिलाओं के अधिकारों को कुचलना भी शुरू कर दिया गया। तालिबान सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के लिए शिक्षा तथा रोजगार के अवसर मुहैया कराये जाने पर पाबंदियां लगा दी हैं। अमेरिका ने 20 साल की जंग के बाद अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुला लिया था और ऐसे हालात बने थे।

टॅग्स :Afghan Talibanतालिबानबेटी पढ़ाओ बेटी बचाओGirl Child Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल