लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में महिला अधिकार कार्यकर्ता की हत्या

By भाषा | Updated: December 25, 2020 00:03 IST

Open in App

काबुल, 24 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान में एक महिला अधिकार कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावर ने बृहस्पतिवार को उत्तरी कपिसा प्रांत में गोली मारकर हत्या कर दी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने बताया कि फ्रेस्ता कोहिस्तानी की हत्या कपिसा के कोहिस्तान जिले में अज्ञात बंदूकधारी ने कर दी। कोहिस्तानी के भाई भी इस हमले में घायल हो गए। कोहिस्तानी प्रांतीय परिषद की पूर्व सदस्य रही हैं और अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाती थीं और विरोध प्रदर्शनों का भी आयोजन करती थीं।

यह हत्या ऐसे समय में हुई है जब आतंकवादी संगठन तालिबान और अफगान सरकार के बीच संघर्ष समाप्त करने व शांति समझौते पर पहुंचने के लिए कतर में बातचीत हो रही है लेकिन अफगानिस्तान में हिंसा का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को हुए इस हमले की अभी तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस्लामिक स्टेट ने हाल में काबुल में हुए कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। इन हमलों में शैक्षणिक संस्थानों पर हमले भी शामिल हैं, जिनमें 50 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO