लाइव न्यूज़ :

हममें बचे हुए अमेरिकियों को अफगानिस्तान से निकालने की क्षमता है: अमेरिका

By भाषा | Updated: August 30, 2021 12:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 अगस्त (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका में अफगानिस्तान में अब भी फंसे करीब 300 अमेरिकियों को वहां से निकालने की क्षमता है और वे राष्ट्रपति द्वारा निकासी अभियान खत्म करने के लिए तय समय-सीमा से पहले यह काम कर लेंगे। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हवाई हमले की पुष्टि करने से कुछ समय पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा था, ‘‘ इस आसाधारण अभियान में यह आखिरी के कुछ दिन बेहद खतरनाक होने वाले हैं।’’ बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा कि समय-सीमा से पहले जो अमेरिकी नागरिक अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं..., ‘‘ हमें पता चला है कि करीब 300 अमेरिकी वहां बाकी हैं, वे हवाईअड्डे पहुंचें और जल्द उड़ानें पकड़ें। हमने इससे अधिक लोगों कल वहां से निकाला था। इसलिए हमें लगता है कि उन अमेरिकी नागरिकों के पास वहां से निकलने का मौका है....।’’ सुलिवन ने कहा कि अमेरिकी बलों की पूरी तरह वापसी के बाद अमेरिका की वहां दूतावास कायम रखने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका मंगलवार के बाद भी ‘‘ हर एक अमेरिकी नागरिक, हर एक वैध स्थायी निवासी के साथ साथ उन अफगान लोगों की भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगा, जिन्होंने हमारी मदद की।’’ वहीं, ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका मंगलवार के बाद भी हवाईअड्डे को खुला रखने के लिए क्षेत्र में अन्य देशों के साथ काम कर रहा है। गौरतलब है कि बाइडन ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की है। इससे करीब दो सप्ताह पहले 14 अगस्त को ही तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जा कर लिया था और तब से अभी तक अमेरिका ने करीब 114,000 लोगों को वहां से निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं