लाइव न्यूज़ :

'हम अफगानिस्तान में उम्मीद की किरण वापस लेकर आ रहे हैं' , पंजशीर में तालिबान को प्रतिरोध बल ने पहुंचाया भारी नुकसान

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 3, 2021 12:10 IST

अफगानिस्तान के पंजशीर घाटी में प्रतिशोध बल तालिबान को कड़ा मुकाबला दे रहे हैं । उन्होंने ये ऐलान किया कि परवान प्रांत की राजधानी चरिकर को वापस नियंत्रण में ले लिया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देपंजीशर में तालिबान को हुआ बड़ा नुकसान , मारे गए कई लड़ाकेप्रतिशोध बल ने कहा, हम अफगानिस्तान में उम्मीद की किरण वापस ला रहे हैं पंजशीर घाटी में अहमद मसूद और सालेह ने मिलकर प्रतिशोध बल तैयार किया

काबुल :  तालिबान को पंजशीर प्रांत में अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा के खिलाफ लड़ाई में भारी नुकसान हुआ है । अफगानिस्तान का  एकमात्र ऐसा क्षेत्र जो तालिबान के लिए आफत बना हुआ है और तालिबानी लड़ाकों से जमकर मुकाबला कर रहा है । 

प्रतिरोध बल अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर संघर्ष के बारे में बराबर जानकारी दे रहे हैं , जिससे लोगों में अभी भी उम्मीद बाकी है कि अफगानिस्तान को तालिबान से आजादी मिल सकती है । यहां तक कि तालिबान को पाकिस्तान और चीन जैसे देशों ने भी अपने समर्थन दिया । 

पंजशीर प्रांत के प्रतिरोध ने अपने ट्विटर प्रोफाइल के माध्यम से सूचित किया, "प्रतिरोध बलों और तालिबान के बीच युद्ध जारी है ... हमारी सेनाएं पहाड़ों की चोटी पर हैं ... हम अफगानिस्तान में रोशनी वापस ला रहे हैं ।" अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने कहा कि हालांकि प्रतिरोध "पंजशीर में आधारित" है, लेकिन यह सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा ।

सालेह ने कहा कि "हमारा प्रतिरोध सभी अफगान नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है । यह प्रतिरोध पंजशीर में आधारित है न कि पंजशीर के लिए । आज, यह घाटी पूरे देश की मेजबानी करती है और उन सभी अफगान लोगों के लिए एक आशा है जो उत्पीड़न, प्रतिशोध, पूर्वाग्रह और अंधेरे में हैं । , ”

सालेह प्रसिद्ध अफगान कमांडर अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद के साथ मिलकर पंजशीर घाटी से प्रतिरोध का नेतृत्व कर रहे हैं और उनकी सेना के बल पर ही अभी तक पंजशीर में तालिबान का कब्जा नहीं हो सका है । 

प्रतिशोध बल ने कहा कि “आज रात परवान प्रांत की राजधानी चरिकर पर राष्ट्रीय प्रतिरोध बलों द्वारा कब्जा कर लिया गया है । इसके अलावा सालंग जिला, परवान प्रांत में, जो  एक बहुत महत्वपूर्ण  रणनीतिक क्षेत्र भी तालिबान से पुनः कब्जा कर लिया गया था । पंजशीर को परवान और बगलान तक विस्तारित किया गया है । प्रतिरोध में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में सेवा करती हैं । वे भोजन, वस्त्र वितरित करते हैं । कुछ ने हथियार ले लिए, अफगानिस्तान के लिए , जिसे दुनिया ने तालिबान के भरोसे छोड़ दिया ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत