लाइव न्यूज़ :

New Zealand High Commissioner: डोनाल्ड ट्रंप, चर्चिल और हिटलर?, अमेरिका के राष्ट्रपति पर टिप्पणी भारी, ब्रिटेन में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त की गई नौकरी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2025 12:00 IST

New Zealand High Commissioner: चर्चिल के भाषण में ब्रिटेन द्वारा एडोल्फ हिटलर के साथ म्यूनिख समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की निंदा की गई थी, जिसके तहत जर्मनी को चेकोस्लोवाकिया के कुछ हिस्से पर कब्जा करने की अनुमति दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देNew Zealand High Commissioner: आपके पास युद्ध और अपमान के बीच विकल्प था। New Zealand High Commissioner: आपने अपमान चुना, फिर भी आपको युद्ध ही मिलेगा।New Zealand High Commissioner: तत्कालीन प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलेन की सरकार में एक सांसद थे।

New Zealand High Commissioner: ब्रिटेन में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त को इस सप्ताह लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में की गई टिप्पणी के कारण नौकरी से हाथ धोना पड़ा। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त फिल गॉफ ने मंगलवार को लंदन में अंतरराष्ट्रीय मामलों के थिंक टैंक ‘चैथम हाउस’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। गॉफ ने अतिथि वक्ता फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन के दर्शकों से एक प्रश्न पूछा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह युद्ध काल के दौरान 1938 में ब्रिटेन के नेता रहे विंस्टन चर्चिल के उस समय के प्रसिद्ध भाषण को फिर से पढ़ रहे थे, जब चर्चिल तत्कालीन प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलेन की सरकार में एक सांसद थे।

 

चर्चिल के भाषण में ब्रिटेन द्वारा एडोल्फ हिटलर के साथ म्यूनिख समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की निंदा की गई थी, जिसके तहत जर्मनी को चेकोस्लोवाकिया के कुछ हिस्से पर कब्जा करने की अनुमति दी गई थी। गॉफ ने बताया कि चर्चिल ने चेम्बरलेन से कहा था, ‘‘आपके पास युद्ध और अपमान के बीच विकल्प था। आपने अपमान चुना, फिर भी आपको युद्ध ही मिलेगा।’’

फिर गॉफ ने वाल्टोनन से सवाल किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय) में चर्चिल की आवक्ष प्रतिमा को फिर से स्थापित किया लेकिन क्या आपको लगता है कि वह वास्तव में इतिहास को समझते हैं?’’ न्यूजीलैंड के समाचार संस्थानों द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के वीडियो के अनुसार, न्यूजीलैंड के राजदूत के इस सवाल पर दर्शक हंसने लगे जिसके बाद वाल्टोनन ने कहा कि वह ‘‘अपने आप को’’ यह कहने तक सीमित रखेंगी कि चर्चिल ने ‘‘बहुत ही कालजयी टिप्पणी की है।’’

 

न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि गॉफ की टिप्पणी ‘‘निराशाजनक’’ थी और इससे राजदूत की स्थिति ‘‘अस्थिर’’ हो गई। पीटर्स ने एक लिखित बयान में कहा, ‘‘हमने विदेश मामलों के और व्यापार सचिव बेडे कॉरी से कहा है कि वह लंदन में न्यूजीलैंड उच्चायोग में नेतृत्व परिवर्तन के लिए गॉफ के साथ मिलकर काम करें।’’

गॉफ जनवरी 2023 से ब्रिटेन में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त हैं। उन्होंने इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर गॉफ को बर्खास्त किए जाने की निंदा की।

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपरूसरूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान