लाइव न्यूज़ :

US Iran Israel War: ईरान ने किया फुजैराह बंदरगाह पर ड्रोन हमला, आग की चपेट में संयुक्त अरब अमीरात का प्रमुख तेल टर्मिनल, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 14, 2026 19:10 IST

अमेरिकी हमले के कुछ घंटों बाद संयुक्त अरब अमीरात का प्रमुख तेल टर्मिनल आग की लपटों में घिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देरणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्रों में से एक में भीषण आग लग गई। ईरान ने कथित तौर पर फुजैराह बंदरगाह पर तेल भंडारण सुविधाओं पर ड्रोन हमला किया।संयुक्त अरब अमीरात का प्रमुख तेल टर्मिनल आग की लपटों में घिर गया।

दुबईः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया और चेतावनी दी कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन में हस्तक्षेप करना जारी रखता है तो उसकी तेल अवसंरचना को निशाना बनाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। खार्ग द्वीप पर ईरान के तेल निर्यात का मुख्य टर्मिनल है। अमेरिकी हमले के कुछ घंटों बाद संयुक्त अरब अमीरात का प्रमुख तेल टर्मिनल आग की लपटों में घिर गया।

ईरान के तेल उद्योग का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। तुर्किये टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने कथित तौर पर फुजैराह बंदरगाह पर तेल भंडारण सुविधाओं पर ड्रोन हमला किया, जिससे मध्य पूर्व के सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्रों में से एक में भीषण आग लग गई। अमेरिकी हमले के कुछ घंटों बाद संयुक्त अरब अमीरात का प्रमुख तेल टर्मिनल आग की लपटों में घिर गया।

युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों का आवागमन भी बाधित हो गया है। शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात में एक प्रमुख ऊर्जा संयंत्र की दिशा से काला धुआं उठता देखा गया। वीडियो में तटीय शहर फुजैराह से काले धुएं के घने बादल उठते दिखाई दिए, जहां एक प्रमुख बंदरगाह स्थित है।

यह बंदरगाह क्षेत्र के तेल व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसमें एक महत्वपूर्ण तेल निर्यात टर्मिनल भी शामिल है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को सफलतापूर्वक रोके जाने के बाद गिरे मलबे के कारण आग लगी। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी "वायु रक्षा प्रणाली ईरानी बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों का मुकाबला कर रही है।"

टॅग्स :ईरानदुबईचीनअमेरिकाUAE
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?