लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब पश्चिमी मीडिया के एक पत्रकार ने पूछा- पीएम मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया? एस. जयंशकर ने अपने जवाब से की बोलती बंद

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2024 20:14 IST

भारतीय विदेश मंत्री ने जवाब दिया, 'हमारी दुनिया में जब लोग मिलते हैं तो वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। यह आपकी संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।'

Open in App

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने बेबाक अंदाज और पश्चिमी मीडिया को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए माहिर हैं। हाल में जब उनसे पश्चिमी मीडिया के एक पत्रकार ने पूछा कि पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को गले क्यों लगाया? तब विदेश मंत्री एस. जयशंकर के जवाब से पत्रकार की बोलती बंद हो गई। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,  'हो सकता है कि यह आपकी संस्कृति का हिस्सा न हो...।' 

भारतीय विदेश मंत्री ने जवाब दिया, 'हमारी दुनिया में जब लोग मिलते हैं तो वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। यह आपकी संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।' उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने आज प्रेसीडेंट ज़ेलेंस्की को भी गले लगाया। उन्होंने कई नेताओं को अलग-अलग जगहों पर गले लगाया है। मैं समझता हूं यहां एक सांस्कृतिक भिन्नता है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को गले लगाया, जब दोनों आज कीव में यूक्रेन-रूस संघर्ष सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मिले। एक महीने से भी ज़्यादा पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी गले लगाया था। भारत के यूक्रेन और रूस के साथ संबंध गहरे हैं और इतिहास में बहुत पुराने हैं। पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी के गले मिलने की पश्चिमी प्रेस और नेताओं ने काफ़ी आलोचना की थी।

पीएम मोदी की ऐतिहासिक यूक्रेन यात्रा पर जवाब देते हुए विदेशमंत्री ने कहा, जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी और ज़ेलेंस्की के बीच ज़्यादातर चर्चा रूस-यूक्रेन संघर्ष के बारे में थी। भारत और यूक्रेन ने आज चार समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए, जो कृषि और खाद्य उद्योग, चिकित्सा, संस्कृति और मानवीय सहायता में सहयोग प्रदान करेंगे।

 

टॅग्स :S Jaishankarनरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिनVladimir Putin
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता