लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर ने पाकिस्तान की पोल खोली, माना ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया था आतंकी मसूद अजहर का परिवार

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2025 15:41 IST

जैश की एक शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे जैश के बहावलपुर कैंप पर भारतीय हमले में हुए नुकसान को स्वीकार करते हुए सुना जा सकता है।

Open in App

इस्लामाबाद: चार महीनों में पहली बार, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने स्वीकार किया है कि उसके प्रमुख मसूद अज़हर के परिवार के सदस्य इस साल मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए थे। जैश की एक शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे जैश के बहावलपुर कैंप पर भारतीय हमले में हुए नुकसान को स्वीकार करते हुए सुना जा सकता है। कश्मीरी ने कहा कि 7 मई को जब भारत ने जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय पर हमला किया, तो अज़हर का परिवार "टुकड़ों में बिखर गया"। 

वीडियो में उसे यह कहते सुना जा सकता है, "... ये दहशतगर्दी की बकवास को सीने से लगाए, इस मुल्क़ की नज़रियाती, सरहदों के लिए कभी हम दिल्ली से टकराए, कभी हम काबुल में टकराए, कभी हम कंधार से टकराए सब कुछ कुर्बान करने के बाद 7 मई को बहावलपुर के अंदर मौलाना मसूद अज़हर के परिवार के लोग- बहनें, और बेटे, और बच्चे - रेज़ा रेज़ा हो गए, टुकड़ों में तक्सीम हो गए।" 43 सेकंड की क्लिप में कश्मीर को यह कहते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को उनकी सुरक्षा करते देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 7 मई की रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद की जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह उन नौ ठिकानों में शामिल थी, जिन्हें भारतीय रक्षा बलों ने निशाना बनाया था।

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO