लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से की मुलाकात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 30, 2018 08:10 IST

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को तीन दिवसीय जापान दौरे पर टोक्यो पहुँची। सुषमा स्वराज नौवें भारत-जापान रणनीतिक वार्ता में शामिल होने के लिए जापान गई हैं।

Open in App

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से शुक्रवार (30 मार्च) को टोक्यो में मुलाकात की। भारतीय विदेश मंत्री स्वराज तीन दिवसीय जापान दौरे पर हैं। जापानी पीएम से मिलने से पहले सुषमा स्वराज ने जापान के जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के साथ गुरुवार को बैठक की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। सुषमा ने इस बातचीत को 'काफी सार्थक' बताया है। केंद्रीय मंत्री सुषमा आज प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगी।

बुधवार (28 मार्च) को जापान पहुँची सुषमा स्वराज ने नौवें भारत-जापान रणनीतिक वार्ता द्विपक्षीय संबंधों से जुड़ी सभी पहलुओं की समीक्षा की। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली जापान यात्रा है।

केंद्रीय मंत्री सुषमा ने कहा कि विदेश मंत्री कोनो और मैंने काफी सार्थक बातचीत की। इसमें द्विपक्षीय, आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दे शामिल थे। भारत, जापान को एक स्वाभाविक सहयोगी मानता है और कई क्षेत्र हैं जिसमें दोनों द्विपक्षीय लाभ के लिये काम कर सकते हैं।

सुषमा ने कहा कि स्मार्ट सिटी, स्टार्टअप इंडिया तथा कई ऐसी योजना हैं जिसमें जापानी उद्यमियों के लिये काफी अवसर हैं। हम इस बात से खुश हैं कि जापान का निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में निवेश भारत में बढ़ रहा है।

वीडियो- जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करतीं सुषमा स्वराज-

 

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत और जापान संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने को लेकर उच्च गति की रेल, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, नवप्रवर्तन, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वास्थ्य तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। हमने कौशल विकास जैसे कुछ नये क्षेत्रों पर भी विचारों का अदान-प्रदान किया। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजजापानइंडियाशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो