लाइव न्यूज़ :

Video: पाकिस्तान में सैकड़ों लोगों ने मिलकर ध्वस्त किया हिंदू मंदिर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: December 31, 2020 14:25 IST

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने लोगों को नहीं रोका क्योंकि लोगों की भीड़ अल्लाह-हू-अकबर का नारे लगाते हुए इस काम को अंजाम देने में लगे हुए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को साझा करते हुए एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने सोशल मीडियो पर कहा है कि यह एक तरह का नया पाकिस्तान है।पुलिस ने मंदिर पर हमले में शामिल होने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है।वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि स्थानीय हिंदुओं ने इस मंदिर का नए सिरे से बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों से अनुमति ली थी, जिसके बाद ही यह घटना घटी है।

नई दिल्ली:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैकड़ों लोगों की भीड़ ने एक हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ मंदिर की दिवार व छत को तोड़ती दिख रही है और भीड़ मंदिर के कुछ हिस्से में आग भी लगा रही है। 

इस वीडियो को साझा करते हुए एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने सोशल मीडियो पर कहा है कि यह एक तरह का नया पाकिस्तान है, जो हम सबों के सामने है। इसके साथ ही मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने लोगों को नहीं रोका क्योंकि लोगों की भीड़ अल्लाह-हू-अकबर का नारे लगाते हुए इस काम को अंजाम देने में लगे हुए थे। 

द हिन्दू के मुताबिक, इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मजारी ने बुधवार को ट्विटर पर मंदिर को जलाए जाने की निंदा की और इशके साथ ही संबंधित अधिकारियों से इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस मामले में जिला पुलिस प्रमुख इरफान उल्लाह ने कहा कि पुलिस ने मंदिर पर हमले में शामिल होने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कट्टरवादी संस्था जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में भीड़ ने मंदिर पर हमला किया।

वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि स्थानीय हिंदुओं ने इस मंदिर का नए सिरे से बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों से अनुमति ली थी, जिसके बाद ही कट्टरपंथियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बता दें कि पाकिस्तान में यह घटना सरकार द्वारा मौलवियों की परिषद की सिफारिश पर अल्पसंख्यक हिंदुओं को इस्लामाबाद में एक नया मंदिर बनाने की अनुमति दिए जाने के ठीक कुछ हफ्तों के बाद ही घटी है।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील