लाइव न्यूज़ :

7 विमान मार गिराए?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का किया दावा, परमाणु युद्ध हो सकता था और लाखों लोग की जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2025 11:26 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “शुल्क की धमकी ने दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों भारत और पाकिस्तान को युद्ध से रोक दिया। वे युद्ध कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसात विमान मार गिराए गए; यह बहुत बड़ी बात है। दोनों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था।लाखों लोगों की जान बचाने के लिए प्रशंसा की है।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई गोलीबारी में सात विमान मार गिराए गए, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किस देश के थे। रविवार को ‘फॉक्स’ न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने दावा किया कि "शुल्क लगाने की धमकी" ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध रोकने के लिए मजबूर किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “शुल्क की धमकी ने दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों भारत और पाकिस्तान को युद्ध से रोक दिया। वे युद्ध कर रहे थे।

सात विमान मार गिराए गए; यह बहुत बड़ी बात है। दोनों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था।” ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लाखों लोगों की जान बचाने के लिए उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने वास्तव में हाल ही में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति ट्रंप, ने ऐसा करके लाखों लोगों की जान बचाई।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर 200 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से उन्हें युद्ध रोकना पड़ा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों से कहा, “हम 200 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे, जिससे आपके लिए सौदा करना असंभव हो जाएगा, और हम आपके साथ व्यापार नहीं करेंगे।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “24 घंटे बाद, मैंने युद्ध रुकवा दिया।” ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण व तत्काल” संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। तब से उन्होंने दर्जनों बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में मदद की।

भारत ने लगातार यह कहा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सात मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। चार दिन तक हुई झड़पों के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को संघर्ष समाप्त करने पर सहमति बनी थी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाशहबाज शरीफनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO