लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश विभागः 1353 कर्मचारियों की सेवा खत्म?, छंटनी का नोटिस भेजा, आखिर कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2025 22:26 IST

US State Department: आंतरिक नोटिस के अनुसार, प्रभावित विदेश सेवा अधिकारियों को तुरंत 120 दिन के लिए प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा, जिसके बाद वे औपचारिक रूप से अपनी नौकरी खो देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादातर प्रभावित लोक सेवकों के लिए यह अवधि 60 दिन है।मौजूदा और पूर्व राजनयिकों ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।संघीय सरकार के आकार को कम करने के व्यापक प्रशासनिक प्रयास का हिस्सा है।

US State Department:अमेरिका में ट्रप प्रशासन द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में प्रारंभ की गई एक नाटकीय पुनर्गठन योजना के तहत विदेश विभाग 1,300 से अधिक कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर रहा है। विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि विभाग अमेरिका के भीतर कामकाज कर रहे 1,107 प्रशासनिक अधिकारियों और विदेश सेवा के 246 अधिकारियों को छंटनी का नोटिस भेज रहा है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा हासिल किये गये एक आंतरिक नोटिस के अनुसार, प्रभावित विदेश सेवा अधिकारियों को तुरंत 120 दिन के लिए प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा, जिसके बाद वे औपचारिक रूप से अपनी नौकरी खो देंगे। इसमें कहा गया है कि ज्यादातर प्रभावित लोक सेवकों के लिए यह अवधि 60 दिन है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘विभागीय पुनर्गठन के संबंध में... विभाग राजनयिक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए घरेलू कार्यों को सुव्यवस्थित कर रहा है।’’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने हालांकि विभाग को और अधिक कुशल बनाने के लिए इस कदम को आवश्यक बताया है, लेकिन मौजूदा और पूर्व राजनयिकों ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।

इन राजनयिकों का कहना है कि इससे अमेरिका का प्रभाव कमजोर होगा और विदेशों में मौजूदा और उभरते खतरों का मुकाबला करने की उसकी क्षमता प्रभावित होगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इस वर्ष की शुरुआत में कहा था कि कई मंत्रालयों में बड़े पैमाने पर छंटनी की गई। यह कदम संघीय सरकार के आकार को कम करने के व्यापक प्रशासनिक प्रयास का हिस्सा है।

इसे मुख्यतः सरकारी दक्षता विभाग द्वारा अंजाम दिया गया है, जिसका नेतृत्व पहले एलन मस्क करते थे। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के एक हालिया फैसले ने छंटनी शुरू करने का रास्ता साफ कर दिया है, जबकि छंटनी की वैधता को चुनौती देने वाले मुकदमे पर सुनवाई अब भी जारी है।

मंत्रालय के प्रबंधन और संसाधन उप मंत्री माइकल रिगास ने एक बयान में कहा कि अगर कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, तो उन्हें सूचित किया जाएगा। रिगास ने कहा, ‘‘ हम उन्हें अमेरिका के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।’’ यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकानौकरीएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान