लाइव न्यूज़ :

US Open 2024: 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब से दूर जोकोविच!, 2024 में एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीते नोवाक, अल्कराज के बाद गत चैंपियन बाहर, कई टॉप खिलाड़ी आउट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 31, 2024 11:44 IST

US Open 2024: नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया के 28वीं वरीयता प्राप्त एलेक्सी पोपिरिन ने 6-4, 6-4, 2-6, 6-4 से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देUS Open 2024: पेरिस में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद सभी इंतजार कर रहे थे। US Open 2024: 2005 और 2006 में अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।US Open 2024: दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच साल में एक भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट नहीं जीत पाए।

US Open 2024: अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर जारी है। नोवाक जोकोविच को यूएस ओपन के तीसरे दौर में एलेक्सी पोपिरिन के हाथों 6-4, 6-4, 2-6, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। 25वें ग्रैंड स्लैम के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन का इंतजार करना पड़ेगा। पेरिस में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद सभी इसका इंतजार कर रहे थे। कार्लोस अल्कराज के बाहर होने के एक दिन बाद गत चैंपियन नोवाक जोकोविच भी चार सेट तक चले मुकाबले में हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद में लगे जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया के 28वीं वरीयता प्राप्त एलेक्सी पोपिरिन ने 6-4, 6-4, 2-6, 6-4 से हराया। यह 2017 के बाद पहला अवसर है, जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच साल में एक भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट नहीं जीत पाए।

इससे पहले 2010 में भी ऐसा हुआ था। यही नहीं यह 2002 के बाद पहला अवसर है जबकि टेनिस के तीन दिग्गज खिलाड़ी जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर में से किसी ने भी किसी एक साल में ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी हासिल नहीं की। जोकोविच इससे पहले 2005 और 2006 में अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।

यह 37 वर्षीय खिलाड़ी 2011, 2015, 2018 और 2023 में यहां चैंपियन बना था। पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले जोकोविच ने 14 बार डबल फॉल्ट किया और वह मैच के दौरान थके हुए नजर आ रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय पोपिरिन की जोकोविच के खिलाफ यह पहली जीत है।

अब उनका मुकाबला अमेरिका के 20वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो से होगा जिन्होंने हमवतन बेन शेन्टन को 4-6, 7-5, 6-7 (5), 6-4, 6-3 से पराजित किया। महिला वर्ग में पिछली चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ पहला सेट गंवाने के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रही।

अमेरिका की इस खिलाड़ी ने 27वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 3-6, 6-3, 6-3 से हराकर अपने खिताब का बचाव करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। एम्मा नवारो भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रही। इस 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 19वीं वरीय मार्टा कोस्ट्युक पर 6-4, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज की।

टॅग्स :यूएस ओपननोवाक जोकोविचअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान