लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने तालिबान को सौंपी अपने नागरिकों की लिस्ट, कहा- इन्हें सही सलामत एयरपोर्ट पहुंचाएं और अफगानिस्तान छोड़ने में मदद करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2021 15:02 IST

अमेरिका ने तालिबान को अपने अमेरिकी नागरिकों, अधिकारियों और अफगान नागरिकों के नामों की लिस्ट दी है. अफगानिस्तान में फंसे अपने लोगों की लिस्ट तालिबान के साथ शेयर कर  अमेरिका कहा है कि इन लोगों को सही सलामत एयरपोर्ट पहुंचाया.

Open in App

अमेरिका ने तालिबान को अपने अमेरिकी नागरिकों, अधिकारियों और अफगान नागरिकों के नामों की लिस्ट दी है. अफगानिस्तान में फंसे अपने लोगों की लिस्ट तालिबान के साथ शेयर कर  अमेरिका कहा है कि इन लोगों को सही सलामत एयरपोर्ट पहुंचाया.

अमेरिका ने तालिबानी आतंकी संगठन से इस लिस्ट को शेयर कर कहा है कि ये अमेरिकी नागरिक या अमेरिका के साथ किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं इन्हें किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाए और देश छोड़ने में इनकी मदद की जाए. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल में अमेरिकी अधिकारियों ने तालिबान को अमेरिकी नागरिकों, ग्रीन कार्ड धारकों और अफगान सहयोगियों के नामों की एक सूची दी है. इस लिस्ट को तालिबानी आतंकियों को सौंपकर अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें शहर के हवाई अड्डे के आतंकवादी-नियंत्रित बाहरी परिधि में प्रवेश दिया जाए. 

अमेरिकी अधिकारियों ने इसके साथ ही काबुल के एयरपोर्ट के परिचालन में तेजी लाने के लिए भी कहा है. बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते दिनों कब्जा करने बाद इलाके में अराजकता फैल गई. तालिबान ने भले ही काबुल पर कब्जा कर लिया था लेकिन काबुल एयरपोर्ट का परिचालन तब भी अमेरिका ही कर रहा था लेकिन अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अब एयरपोर्ट के बाहरी सर्कल की सुरक्षा का जिम्मा तालिबान के बूते है.

बाहरी सर्कल में काफी दाताद में तालिबानी आतंकी हैं. बाहरी  सुरक्षा घेरे में तालिबानी आतंकी होने के चलते अमेरिका ने अपने नागरिकों, ग्रीन कार्ड धारकों कुछ अफगान नागरिकों के नामों की लिस्ट तालिबान को सौंपकर कहा है कि उन्हें बाहरी सर्कल से एयरपोर्ट में एंट्री दिलाने में मदद की जाए. 

15 अगस्त को तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद से अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों को अफगानिस्तान से रेस्क्यू किया जा चुका है. तालिबान आतंकियों की जगह-जगह चौंकियां हैं. एयरपोर्ट पहुंचने के लिए आतंकियों की इन्हीं चौंकियों से होकर गुजरना पड़ रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने इसी लिहाज से अपने नागरिकों की लिस्ट तालिबान की सौंपी हैं और कहा है कि उन्हें चौकी से एयरपोर्ट तक निकलने दिया जाए.  

लेकिन अमेरिका के इस कदम के बाद कई अन्य अमेरिकी सैन्य अधिकारी और सांसद नाराज हैं. उनका कहना है कि हम तालिबान के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. तालिबान ने हजारों लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. कत्लेआम मचाया और अब उनसे यूं इस तरह मदद मांगना काफी गलत है.

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं