लाइव न्यूज़ :

धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मिला अमेरिकी प्रतिनिधी मंडल, भड़का चीन, कड़े कदम उठाने की धमकी दी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 19, 2024 14:10 IST

चीन इस मुलाकात से भड़का हुआ है और कहा है कि अगर अमेरिका तिब्बत को चीन का हिस्सा ना मानते हुए अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं करेगा तो चीन इस पर कड़े क़दम उठाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात कीअमेरिकी सदन की पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी भी शामिलचीन इस मुलाकात से भड़का हुआ है

नई दिल्ली: अमेरिकी सदन की पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी और अमेरिकी सदन की विदेश मामलों की समिति के रिपब्लिकन अध्यक्ष माइकल मैककॉल के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। चीन को ये यात्रा पसंद नहीं आई है। 

नैन्सी पेलोसी ने दलाई लामा से कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने दलाईलामा को  तिब्बत की अपनी पिछली यात्रा के बारे में बताया। पेलोसी ने बताया कि उन्होंने तिब्बती भाषा के उपयोग को दबाकर तिब्बती संस्कृति को मिटाने के चीनी सरकार के प्रयासों को देखा था। 

उन्होंने हाल ही में पारित कानून 'रिज़ॉल्व तिब्बत एक्ट' के महत्व पर प्रकाश डाला। यह कानून तिब्बत मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका के रुख के बारे में चीनी सरकार को एक स्पष्ट संदेश भेजता है। पेलोसी ने दलाई लामा से मुलाकात के बाद कहा कि शिंगटन डीसी में चीन के राष्ट्रपति का दौरा था और मैंने उनसे कहा कि आप तिब्बत की संस्कृति के साथ जो कर रहे हैं, उस पर हमें आपत्ति है।

पेलोसी ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि आपको वहां जाना चाहिए और चीन द्वारा तिब्बत में किए जा रहे सभी सुधारों को स्वयं देखना चाहिए। इसके जवाब में पेलोसी ने कहा कि मैं तिब्बत जाने के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए 25 वर्षों से प्रयास कर रही हूं। 

चीन इस मुलाकात से भड़का हुआ है और कहा है कि अगर अमेरिका तिब्बत को चीन का हिस्सा ना मानते हुए अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं करेगा तो चीन इस पर कड़े क़दम उठाएगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन चियान ने कहा है, "ये सभी जानते हैं कि 14वें दलाई लामा कोई विशुद्ध धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि धर्म की आड़ में चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त एक निर्वासित राजनीतिक व्यक्ति हैं। चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हितों की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए कड़े क़दम उठाएगा।"

भारत स्थित चीनी दूतावास ने कहा है, "हम अमेरिकी पक्ष से अपील करते हैं कि वह दलाई लामा समूह की चीन विरोधी अलगाववादी प्रकृति को पूरी तरह पहचाने, शिज़ांग (तिब्बत के लिए चीन की ओर से इस्तेमाल किया जाने वाला नाम) से जुड़े मुद्दों पर अमेरिका की चीन से की गई प्रतिबद्धताओं का सम्मान करे और दुनिया को ग़लत संकेत भेजना बंद करे।"

टॅग्स :दलाई लामाचीनअमेरिकानैंसी पेलोसीशी जिनपिंगधरमसला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान