लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राजदूत ने कहा- चीन का आरोप निराधार है कि कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका उसकी छवि धूमिल कर रहा है

By भाषा | Updated: February 5, 2020 04:51 IST

चीन ने सोमवार को आरोप लगाया था कि यात्रा प्रतिबंध, राजनयिकों को हटाने जैसे कदम उठाकर अमेरिका अफरातफरी फैला रहा है। वायरस का प्रसार रोकने के लिए अमेरिका की ओर से कोई ठोस मदद नहीं की गयी।

Open in App

अमेरिका ने मंगलवार को चीन के इस आरोप को निराधार बताया कि घातक कोरोना वायरस को लेकर वह वैश्विक स्तर पर चीन की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। भारत स्थित अमेरिकी राजदूत कैनेथ आई जस्टर ने कहा, ''मेरा मानना है कि यह बात गलत है। जब भी स्वास्थ्य को लेकर कोई संक्रमण फैलता है, अमेरिका की सबसे पहली और प्राथमिक जिम्मेदारी होती है कि वजह को रोका जाए और समस्या को समाप्त किया जाए।''

‘रक्षा प्रदर्शनी’ की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जस्टर से चीन के इस आरोप को सवाल किया गया था। गौरतलब है कि चीन ने सोमवार को आरोप लगाया था कि यात्रा प्रतिबंध, राजनयिकों को हटाने जैसे कदम उठाकर अमेरिका अफरातफरी फैला रहा है। वायरस का प्रसार रोकने के लिए अमेरिका की ओर से कोई ठोस मदद नहीं की गयी।

घातक वायरस सबसे पहले चीन में मध्य हुबेई प्रांत के वुहान में पकड़ में आया। यह भारत, अमेरिका और ब्रिटेन सहित 25 देशों में फैल गया है। अमेरिका ने चीन के सभी यात्रियों पर 14 दिन का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है चाहे वे किसी भी देश के हों।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना