लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के विश्वविद्यालय ने परिसर में गले लगने वाले छात्रों को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 18:59 IST

Open in App

लाहौर, 13 मार्च पाकिस्तान के एक शीर्ष विश्वविद्यालय ने परिसर के भीतर गले लगने और प्रेम प्रस्ताव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया है।

लाहौर विश्वविद्यालय की विशेष अनुशासन समिति ने शुक्रवार को बैठक कर दोनों छात्रों को तलब किया था लेकिन दोनों ही अनुपस्थित रहे।

समिति ने छात्र और छात्रा दोनों को विश्वविद्यालय से निकालने और उनके परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है।

लाहौर विश्वविद्यालय के अनुसार, दोनों छात्रों ने गलत व्यवहार किया है और विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया है।

प्रेम प्रस्ताव का यह वीडियो ट्विटर पर खूब चला और पिछले बृहस्पतिवार को यह सोशल मीडिया की ‘‘टॉप सर्च’’ में था।

वायरल वीडियो में लड़की एक घुटने के बल जमीन पर बैठी और हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिये हुए लड़के को प्रेम प्रस्ताव देती है। लड़का गुलदस्ता लेता है और लड़की को गले लगाता है। आसपास मौजूद छात्र दोनों का हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं।

फुटेज के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने उक्त कदम उठाया है।

दोनों को निकाले जाने को लेकर इंटरनेट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। सोशल मीडिया के एक उपयोक्त ने ‘मोहब्बतें’ फिल्म से अमिताभ बच्चन की तस्वीर पोस्ट करके लिखा है ‘‘लाहौर विश्वविद्यालय के प्रधानाध्यापक।’’ गौरतलब है कि फिल्म में अमिताभ गुरुकल के प्रधानाध्यापक हैं जो प्यार-मोहब्बत के खिलाफ है।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने विश्वविद्यालय की कार्रवाई को ‘बकवास’ बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'