लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष वाले देशों में शांति बहाली में दुनिया की अक्षमता पर किया आगाह

By भाषा | Updated: December 8, 2021 10:02 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, आठ दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी प्रमुख ने मंगलवार को यमन, लीबिया और इथियोपियो जैसे देशों में शांति बहाल करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बढ़ती अक्षमता के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि इससे मानवीय और शरणार्थी संगठनों का संघर्ष के दौरान काम बढ़ता जा रहा है और वे इस संकट में फंसे लोगों की अपेक्षाओं और उम्मीदों के बावजूद भी इसे हल नहीं कर सकते।

फिलिपो ग्रांडी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यह याद दिलाया कि संघर्षों के राजनीतिक समाधान नहीं होने से इन हिंसक संघर्षों में फंसे लोगों का जीवन बेहद मुश्किल होता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त ने कहा कि उनका कार्यालय और अन्य संगठन अपने देशों से भागे या अपने देशों में ही विस्थापित करीब 8.4 करोड़ शरणार्थियों को मानवीय सहायता, सहयोग, आश्रय और सुरक्षा पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

ग्रांडी ने जिनेवा से परिषद और संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं से बातचीत की, जहां दानकर्ताओं ने मंगलवार को एक अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की राशि यूएनएचसीआर को 2022 के कार्यों के लिए देने का संकल्प लिया। उन्होंने दानकर्ताओं के अहम सहयोग का स्वागत करते हुए कहा कि मदद के ये संकल्प अगले साल संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 से पैदा हुई चुनौतियों की तरफ काम करने की दिशा में एजेंसी के लिए पर्याप्त नहीं है।

उच्चायुक्त ने कहा कि यूएनएचसीआर दुनिया के 136 देशों और अन्य इलाकों में अपने अभियान के लिए करीब नौ अरब अमेरिडी डॉलर देने की अपील कर रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से आधी राशि पश्चिम एशिया, अफ्रीका और अफगानिस्तान, इथियोपिया, म्यामां, वेनेजुएला और अन्य देशों में अपने घरों से भागे लाखों लोगों की आपात सहायता के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल