लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन सेना ने ड्रोन से रूस के टैंक नष्ट करने का किया दावा, जारी किया हमले का वीडियो

By विशाल कुमार | Updated: February 27, 2022 15:34 IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खेरसॉन इलाके के चर्नोबाइवका में एक ड्रोन हमला देखा जा रहा है। इस इलाके से रूस के कब्जे वाले क्रीमिया से रूसी सेनाएं यूक्रेन में घुस रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए यूक्रेन की सेना के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया कि 'नर्क में स्वागत है।'

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की बेयरेक्टर टीबी-2 सशस्त्र ड्रोन से रूसी टैंक के काफिले को ध्वस्त करने का दावा।वीडियो में खेरसॉन इलाके के चर्नोबाइवका में एक ड्रोन हमला देखा जा रहा है। वीडियो को साझा करते हुए यूक्रेन की सेना के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया कि 'नर्क में स्वागत है।'

कीव:यूक्रेन पर रूस के हमले के चौथे दिन यूक्रेन की सेना ने तुर्की बेयरेक्टर टीबी-2 सशस्त्र ड्रोन से रूसी टैंक के काफिले को ध्वस्त करने का दावा किया है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खेरसॉन इलाके के चर्नोबाइवका में एक ड्रोन हमला देखा जा रहा है। इस इलाके से रूस के कब्जे वाले क्रीमिया से रूसी सेनाएं यूक्रेन में घुस रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए यूक्रेन की सेना के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया कि 'नर्क में स्वागत है।'

तुर्की सेना का यह ड्रोन, रूस के खिलाफ यूक्रेन की बड़ी मदद कर रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कीव के पास एक महत्वपूर्ण कार्गो होस्टोमोल हवाईअड्डे के पास रूसी अर्द्धसैनिक बलों पर टीबी -2 से हमले का भी दावा किया।

बता दें कि, रूस के हमले के चौथे दिन रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गयी है और सड़कों पर लड़ाई चल रही है। वहीं, एलन मस्क ने अपनी स्पेसएक्स कंपनी की स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा को अब यूक्रेन में ‘‘सक्रिय’’ कर दिया है।

अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन को हथियार एवं गोला-बारूद मुहैया कराए हैं तथा रूस को और अलग-थलग करने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस युद्ध में तीन बच्चों समेत 198 लोगों की मौत हुई है और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा