लाइव न्यूज़ :

UK: भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की गृह मंत्री नियुक्त, नई पीएम लिज ट्रस ने जताया भरोसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2022 07:30 IST

इससे पहले जुलाई में सुएला ब्रेवरमैन ने अपने परिवार के बारे में बोला था और कहा था, ‘‘वे ब्रिटेन से प्यार करते थे। इसने उन्हें आशा दी। इससे उन्हें सुरक्षा मिली। इस देश ने उन्हें मौका दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन को पीएम लिज ट्रस की सरकार में नया पद मिला है। उन्हें कुछ शरणार्थियों को रवांडा भेजने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ब्रेवरमैन अब तक बोरिस जॉनसन नीत सरकार में अटार्नी जनरल के तौर नियुक्त थी।

लंदन: दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के फेयरहैम से कंजरवेटिव पार्टी की सांसद और भारतीय मूल की बैरिस्टर सुएला ब्रेवरमैन को मंगलवार को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया। 42 साल की ब्रेवरमैन भारतीय मूल की अपनी सहकर्मी प्रीति पटेल की जगह लेंगी। 

ब्रेवरमैन अब तक बोरिस जॉनसन नीत सरकार में अटार्नी जनरल के रूप में सेवा दे रही थीं। उन्हें नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने गृह मंत्री नामित किया है। 

कौन है ब्रेवरमैन 

आपको बता दें कि ब्रेवरमैन दो बच्चों की मां हैं। वह तमिल उमा और गोवा मूल के क्रिस्टी फर्नांडीस की बेटी हैं। उनकी मां मॉरीशस से ब्रिटेन आई थीं, जबकि उनके पिता 1960 के दशक में केन्या से यहां आए थे। 

ब्रेवरमैन को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी    

बीबीसी की खबर के अनुसार, ब्रेवरमैन को कुछ शरणार्थियों को रवांडा भेजने की सरकार की योजना जैसी उन परियोजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिन्हें कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ब्रेवरमैन ने कहा कि वह ‘ब्रेक्जिट’ के अवसरों को भुनाना, देश में लंबित मुद्दों को सुलझाना और करों में कटौती करना चाहती हैं। 

चुनाव प्रचार में क्या कहा था अपने परिवार के बारे में

प्रधानमंत्री पद के चुनाव के शुरुआती चरण में उम्मीदवार रहीं ब्रेवरमैन ने जुलाई में अपनी प्रचार मुहिम के वीडियो में अपने माता-पिता के बारे में कहा था, ‘‘वे ब्रिटेन से प्यार करते थे। इसने उन्हें आशा दी। इससे उन्हें सुरक्षा मिली। इस देश ने उन्हें मौका दिया है।’’ 

आपको बता दें कि वह चुनाव के दूसरे चरण में बाहर हो गई थीं और उन्होंने इसके बाद भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया था। 

टॅग्स :UKलिज ट्रसभारतबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया