लाइव न्यूज़ :

यूएई ने भारतीय यात्रियों के लिये आगमन पर वीजा की व्यवस्था अस्थायी रूप से रोकी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:07 IST

Open in App

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों ने पिछले 14 दिनों में भारत से आने वाले या भारतीय यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा की सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इत्तिहाद एयरवेज ने इसकी जानकारी दी । एयरवेज ने ट्वीट कर कहा कि वह, ताजा जानकारी के साथ अपनी वेबसाइट अद्यतन करने के लिये काम कर रहा है। विमानन कंपनी का मुख्यालय अबु धाबी में है । इसने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने पिछले 14 दिनों में भारत से आने वाले यात्रियों के लिये आगमन पर वीजा की सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यह ट्वीट एक यात्री के सवाल के जवाब में किया गया था । यात्री ने पूछा था कि अगर कोई भारतीय नागरिक जिसके पास अमेरिका का वीजा है क्या वह अबु धाबी जा सकता है? बिना पृथक-वास के आगमन पर वीजा लेकर वह दुबई की यात्रा कर सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से ताजा नियमों से अवगत होने की भी अपील की । नवीनतम यात्रा नियमन अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोपीय संघ के सदस्य देशों द्वारा जारी वीज़ा या निवास परमिट वाले यात्रियों पर लागू होता है।कोविड-19 स्थिति को देखते हुए हाल के सप्ताहों में संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने के यात्रा नियम अक्सर बदलते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल