लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पाबंदियों के कारण बीजिंग की यात्रा नहीं कर पा रहे दो भारतीय परिवार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:18 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, 30 दिसंबर नयी दिल्ली से वंदे भारत मिशन के तहत 30 अक्टूबर को वुहान पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित मिले कुछ भारतीय नागरिकों को बार-बार पृथक-वास की अवधि पूरी करने और जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद बीजिंग आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

दोनों देशों के बीच संचालित अंतिम उड़ान से वुहान पहुंचे 19 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 30 अक्टूबर की यह उड़ान हाल के महीनों में भारत द्वारा संचालित छठी और वुहान पहुंचने वाली पहली उड़ान थी। विमान से 277 भारतीय वुहान गए थे और वहां से 177 लोग भारत लौटे थे।

संक्रमित मिले 19 में से ज्यादातर भारतीयों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अपने-अपने शहरों में जाने दिया गया लेकिन बीजिंग जाने वाले तीन परिवारों को अभी तक इसकी अनुमति नहीं मिली है।

बीजिंग जाने में असफल रहने के बाद एक परिवार भारत लौट गया है जबकि दूसरा परिवार शंघाई में अटका हुआ है और बीजिंग के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य किट ऐप्लीकेशन में अपना पासपोर्ट अनलॉक किये जाने का इंतजार कर रहा है। इसके बगैर परिवार राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकता है।

तीसरा परिवार बार-बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद अभी भी वुहान में पृथक-वास में रह रहा है। उनके साथ एक बच्चा भी है। उनकी अतिरिक्त 14 दिन के पृथक-वास की अवधि अगले साल सात जनवरी को समाप्त होने वाली है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दूतावास ने परिवारों के संबंध में बीजिंग के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उनकी दिक्कतों के बारे में पूछने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं है और यह मामला संबंधित विभाग के पास होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक