लाइव न्यूज़ :

आओ साथ बैठकर शराब पीते है?, पत्नी वीरांगना ने पति पप्पू पर पत्थर से हमला किया और कुल्हाड़ी से सिर काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 21:27 IST

Kanpur: आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि शराब पीने के बाद पति झगड़ा करता था। आरोपी महिला ने दावा किया कि उसका पति अक्सर शराब लेकर घर आता और उसे भी शराब पीने के लिए कहता था, जिससे दोनों के बीच झगड़ा होता था।

Open in App
ठळक मुद्देपति पप्पू (45) पर पत्थर से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार किया।लाला लाजपत राय अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। पप्पू की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

Kanpur:उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हत्या करने के लिए उसकी 35 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) आशुतोष कुमार ने बताया, “यह घटना बिठूर के टिकरा गांव में बुधवार रात को हुई। आरोपी महिला की पहचान वीरांगना के रूप में हुई है, जिसने अपने पति पप्पू (45) पर पत्थर से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार किया।” कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पप्पू को एक निजी अस्पताल ले जाया गया,

जहां से उसे लाला लाजपत राय अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पप्पू की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि शराब पीने के बाद उसका पति झगड़ा करता था। आरोपी महिला ने दावा किया कि उसका पति अक्सर शराब लेकर घर आता और उसे भी शराब पीने के लिए कहता था, जिससे दोनों के बीच झगड़ा होता था।

महिला ने बताया कि घटना की रात वह दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। आरोपी महिला की सास बिटोला देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बहु शादी से पहले से ही शराब पीने की आदी थी और अपनी बहनों के घर से वापस आने पर शराब के नशे में होती थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला ने मामले को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया व अपने सास ससुर को घटना की जानकारी दी।

जब सास ससुर घर पहुंचे तो उन्होंने बहू को फर्श से कथित तौर पर खून साफ करते हुए देखा, उस समय तक पप्पू जीवित था। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई संतोष की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को आरोपी वीरांगना को गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?