लाइव न्यूज़ :

क्या है पंख?, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की पहल, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 20:57 IST

एक वर्ष पूर्व शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत अब तक दिल्ली के एक दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों में हजारों छात्रों को शिक्षित किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और स्वस्थ जीवनशैली पर केंद्रित करते हुए।स्कूली बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

नई दिल्लीः एक स्वस्थ समाज के निर्माण की प्रतिबद्धता और बेहतर कल की परिकल्पना के साथ, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) अपने जनसंपर्क कार्यक्रम "कैंसर हॉस्पिटल @ स्कूल विद पंख" के माध्यम से स्कूली बच्चों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। एक वर्ष पूर्व शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत अब तक दिल्ली के एक दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों में हजारों छात्रों को शिक्षित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कैंसर के बारे में सही जानकारी देना है, विशेष रूप से इसके रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और स्वस्थ जीवनशैली पर केंद्रित करते हुए।

PANKH का अर्थ है —P: Prevention (रोकथाम)A: Awareness (जागरूकता)N: Nutrition (पोषण)K: Knowledge (ज्ञान)H: Hope (आशा)

यह अभियान DSCI @ School with PANKH के बैनर तले संचालित किया जाता है। इसकी परिकल्पना डॉ. पंकज त्यागी, एसोसिएट प्रोफेसर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, DSCI द्वारा की गई थी। कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन ज़मीनी स्तर पर रंजना कुमारी, पीआर एक्ज़ीक्यूटिव, DSCI द्वारा किया जाता है, जो स्कूलों से समन्वय स्थापित करती हैं और वरिष्ठ फैकल्टी व डॉक्टरों के साथ मिलकर सत्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करती हैं।

इस पहल पर बोलते हुए, डॉ. विनोद कुमार, निदेशक, DSCI ने कहा: “यह एक अभिनव पहल है जिसमें अस्पताल स्कूलों तक पहुँचकर हमारे देश के लिए एक स्वस्थ, समझदार और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित कर रहा है। मैं पूरी कैंसर जागरूकता टीम को बधाई देता हूँ और स्कूलों को उनके पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूँ।”

कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. पंकज त्यागी ने कहा: “हमने एक सफल शुरुआत की है और अपने विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य हर महीने दो से तीन स्कूलों को जागरूक करना है। जागरूकता पैदा करना और सतर्कता को प्रोत्साहित करना कैंसर के जोखिम को कम करने और उसकी शीघ्र पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

इस अभियान के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को कैंसर के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है। डॉ. शांभवी शर्मा, सहायक प्रोफेसर, क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी ने बताया कि 200 से अधिक प्रकार के कैंसरों में से विशेष रूप से उन कैंसरों पर ध्यान दिया जाता है जिन्हें जीवनशैली में बदलाव, स्वच्छता, अल्ट्रावॉयलेट किरणों और विकिरण से सुरक्षा तथा संतुलित आहार के माध्यम से रोका जा सकता है।"

कार्यक्रम परिवर्तनीय जोखिम कारकों(Modifiable risk factors)पर विशेष बल देता है।

कार्यक्रम समन्वयक रंजना कुमारी ने बताया कि उनके साथ तीन से चार फैकल्टी सदस्य एक समर्पित टीम  बनकर  स्कूलों का दौरा करती है, जिसका उद्देश्य सतत जागरूकता प्रयासों के माध्यम से देश में कैंसर के बोझ को कम करना है। प्रत्येक सत्र में चार से पाँच विभागों के डॉक्टर सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

छात्रों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल), सिर और गर्दन, स्तन, फेफड़े, यकृत आदि कैंसरों की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी जाती है। प्रत्येक सत्र में एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी होता है जिससे छात्र अपने संदेह दूर कर सकें और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर सकें।"

दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट इस पहल को और मज़बूत बनाने की योजना बना रहा है और वर्तमान 12 स्कूलों से बढ़ाकर इसे प्रति वर्ष 25–30 स्कूलों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है — ताकि कम उम्र से ही शिक्षा के माध्यम से कैंसर की रोकथाम औऱ भारत का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्लीकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें