लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सलाहकार समिति में दो भारतीय-अमेरिकी शामिल, जो बाइडन ने किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2023 07:42 IST

अमेरिका की ‘व्यापार नीति एवं वार्ता’ की सलाहकार समिति के लिए दो भारतीय-अमेरिकी नागरिक नामित किए गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन नामों का ऐलान किया।

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो भारतीय-अमेरिकी नागरिक फ्लेक्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेवती अद्वैती और नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल के सीईओ मनीष बापना को ‘व्यापार नीति एवं वार्ता’ की सलाहकार समिति के लिए नामित किया है।

बाइडन ने 14 लोगों को सलाहकार समिति में नियुक्त करने का ऐलान किया। इसमें रेवती अद्वैती, मनीष बापना, टिमोथी माइकल ब्रोस, थॉमस एम कॉनवे, एरिका आरएच फुच्स, मार्लन ई किम्पसन, रयान, शोंडा येवेट स्कॉट, एलिजाबेथ शलर, नीना स्ज़लोसबर्ग-लैंडिस और वेंडेल पी वीक्स शामिल हैं। व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई।

यह समिति अमेरिकी व्यापार नीति के विकास, क्रियान्वयन और प्रशासन के मामलों पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों को समग्र नीतिगत सलाह देती है। व्हाइट हाउस ने कहा कि 2019 में फ्लेक्स की सीईओ का पद संभालने के बाद से अद्वैती कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने और फ्लेक्स को बदलाव के जरिये अग्रणी बनाये रखने के लिए जिम्मेदार रही हैं।

यह कंपनी विनिर्माण में एक नये युग को परिभाषित कर रही है। उन्हें लगातार चार साल फॉर्च्यून की उद्योग में सबसे शक्तिशाली महिलाओं और बिजनेस टुडे की भारत में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया।

व्हाइट हाउस ने कहा कि मनीष बापना नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल (एनआरडीसी) के अध्यक्ष और सीईओ हैं। एनआरडीसी ने पिछली आधी सदी में कई पर्यावरणीय उपलब्धियां दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने 25 साल के करियर में बापना की नेतृत्व भूमिकाएं गरीबी और जलवायु परिवर्तन की मूल वजह से निपटने पर केंद्रित रही हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान