लाइव न्यूज़ :

ट्रंप और मोदी के बीच मध्य-पूर्व संकट, हॉरमुज़ जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व पर हुई बातचीत

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2026 19:08 IST

अमेरिकी दूत सर्जियो गोर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बातचीत की और मध्य-पूर्व संकट तथा "हॉरमुज़ जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व" पर चर्चा की।

Open in App

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य-पूर्व संकट, 'हॉरमुज़ जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व' पर बातचीत की है। अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की है। गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बातचीत की और मध्य-पूर्व संकट तथा "हॉरमुज़ जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व" पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप का फ़ोन आया था और "पश्चिम एशिया की स्थिति पर दोनों के बीच विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ।" पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, "भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ रहे, पूरी दुनिया के लिए ज़रूरी है। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए।"

हॉरमुज़ जलडमरूमध्य

हॉरमुज़ जलडमरूमध्य, जो तेल और गैस की शिपिंग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण प्रभावी रूप से बंद हो गया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या, उसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई और ईरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लगभग बंद कर दिए जाने से अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग और वैश्विक ऊर्जा बाज़ार बुरी तरह से बाधित हो गए हैं।

हॉरमुज़ जलडमरूमध्य पर PM मोदी का बयान

सर्जियो की यह टिप्पणी तब आई जब PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (24 मार्च) को राज्यसभा में कहा, “लगभग 1 करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं और काम करते हैं। उनके जीवन और आजीविका की सुरक्षा भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है।”

उन्होंने कहा कि हॉरमुज़ जलडमरूमध्य में कई जहाज़ फँसे हुए हैं और उन जहाज़ों पर बड़ी संख्या में भारतीय क्रू सदस्य भी फँसे हुए हैं।

PM मोदी ने मंगलवार, 24 मार्च को संसद में कहा, “यह भी भारत के लिए एक बड़ी चिंता का कारण है। ऐसी कठिन स्थिति में, यह ज़रूरी है कि भारत का उच्च सदन शांति और बातचीत की एक एकजुट आवाज़ उठाए।”

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपईरानUSभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO