लाइव न्यूज़ :

तालिबानियों ने टोलो न्यूज के पत्रकार के साथ की मारपीट, काबुल में रिपोर्टिंग के दौरान कैमरा और फोन भी छीन लिया

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 26, 2021 12:50 IST

तालिबान ने टोलो न्यूज एक पत्रकार को बंदूक की नोक पर पीटा और उसका फोन , कैमरा और अन्य तकनीकी समान भी छीन लिया । इस बात की जानकारी पत्रकार ने ट्वीट कर दी ।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने टोलो न्यूज के पत्रकार को पीटा, फोन और कैमरा भी छीना पत्रकार ने कहा कि बंदूक की नोक पर मुझे पीटा गया जियार ने कहा कि मेरी मौत की खबर झूठी है

काबुल :  अफगानिस्तान के आतंक से केवल आम जनता ही नहीं बल्कि तमाम पत्रकार भी डरे हुए हैं । टोलो न्यूज के साथ काम करने वाले एक अफगान रिपोर्टर जियार याद और एक कैमरामैन को काबुल में तालिबान ने बेरहमी से पीटा, जब वे काबुल शहर में रिपोर्टिंग कर रहे थे । 

निजी फोन और कैमरा तक छीन लिया गया 

टोलो न्यूज ने बताया है कि मंगलवार को रिपोर्टर ज़ियार याद और उनके कैमरामैन को तालिबान लड़ाकों ने पीटा था, जब वे काबुल में गरीबी और बेरोजगारी के स्थानीय मुद्दों के बारे में रिपोर्ट कर रहे थे ।

मौत की खबर झूठी है : जियाद

जियार याद ने ट्वीट किया है, 'काबुल के न्यू सिटी में तालिबान ने मुझे पीटा । कैमरा, तकनीकी उपकरण और मेरा निजी मोबाइल फोन भी हाईजैक कर लिया गया है । मेरी मौत की खबर कुछ लोगों ने फैलाई है, जो झूठी है। तालिबान एक बख्तरबंद लैंड क्रूजर से बाहर निकला और मुझे बंदूक की नोक पर मारा । 

पत्रकार ने आगे लिखा “मुझे अभी भी नहीं पता कि उन्होंने ऐसा व्यवहार क्यों किया और अचानक मुझ पर हमला कर दिया । इस मुद्दे को तालिबान नेताओं के साथ साझा किया गया है, हालांकि अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए एक गंभीर खतरा है ।”

दानिश सिद्दकी की मौत भी हो चुकी है

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन  के बाद से कई पत्रकारों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं। जुलाई में तालिबान ने भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी थी, जब लड़ाकों ने उत्तरी अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर कब्जा करना शुरू कर दिया था । तालिबान लड़ाकों ने काबुल पर कब्जा करने के बाद से पिछले कुछ हफ्तों में पत्रकारों और उनके रिश्तेदारों के घरों पर छापेमारी की है । तालिबान ने जर्मन मीडिया संगठन डॉयचे वेले  के लिए काम करने वाले एक रिपोर्टर के परिवार के एक सदस्य की भी हत्या कर दी है ।

हालांकि, अभी भी अफगानिस्तान में रह रहे और काम कर रहे पत्रकार  अभी भी डर के साया में है कि कहीं तालिबान लड़ाके उन्हें मार न दें । एक महिला पत्रकार ने अफगानिस्तान से भागते समय बीबीसी से बात की और कहा कि तालिबान जानता है कि वह एक पत्रकार है और वे उसे मार डालेंगे । 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपत्रकारKabul
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत