लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 09:40 IST

Open in App

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बारूदी सुरंग की चपेट में आने से कम से तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि हमला जियारत जिले के मांगी डेम इलाके में हुआ। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवाणी ने बताया कि जिले के मांगी डेम इलाके में सुरक्षा कर्मी जिस वाहन से गश्त कर रहे थे, उसके बारूदी सुरंग के ऊपर से गुजर जाने से एक भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में तीन कर्मियों की मौत हो गई और इतने ही कर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों का क्वेटा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार, मांगी डेम में काम करने वाले चार मजदूरों का हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था, जिन्हें छुड़वाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उनका वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan Blast VIDEO: सीसीटीवी फुटेज में दिखा क्वेटा विस्फोट का भयानक मंजर, 10 लोग मरे, 32 घायल हुए

विश्वपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुआ बम धमाका, चार व्यक्तियों की मौत, 18 घायल

विश्वपाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, कई लोगों के घायल होने की आशंका, पीएसएल का मैच रोकना पड़ा

विश्वमुहर्रम: पाकिस्तान के क्वेटा में 'आशूरा' पर 8 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, अफगानिस्तान में दिखा तालिबान का दमन

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत, 20 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?