लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद भवन पर हमला करने वालों ने अपने आपराधिक कृत्यों का किया था प्रचार कक

By भाषा | Updated: January 26, 2021 16:03 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 जनवरी (एपी) अमेरिकी संसद भवन पर हमला करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर और दोस्तों के बीच अपने आपराधिक कृत्यों का बेबाकी से प्रचार किया था, लेकिन अब यही सबकुछ उनके खिलाफ सबूत बन गए हैं।

यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर खुद की ओर इशारा करते हुए एक तस्वीर साझा की थी और लिखा था, ‘‘यह मैं हूं’’।

एक महिला ने हमले के दौरान ही किसी को एक संदेश भेजा था, ‘‘ हां हमने कैपिटल हिल पर हमला कर दिया। हा हा हा।’’

वहीं, एक अन्य ने फेसबुक पर छह जनवरी को हमले के दौरान ली एक ‘सेल्फी’ (अपनी तस्वीर) साझा करते हुए लिखा था, ‘‘ मैं अपने आप को थोड़ा दोषी साबित करना चाहता हूं। हा हा हा।’’

गौरतलब है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धांधली होने के दावे कर रहे थे। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोल दिया था और हिंसा की थी, जिसमें पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

हमले के दिन ही ट्रंप के कई समर्थकों ने अपने इन कृत्यों का सोशल मीडिया पर गर्व से प्रचार किया था। हालांकि, कई ने कानूनी झमेले से बचने के लिए अपने अकाउंट बाद में हटा ही दिए थे, लेकिन उनके दोस्तों तथा परिवार के लोगों ने उनके इन कृत्यों की तस्वीरें (स्क्रीन शॉट्स) ले ली थी और उसे एफबीआई के पास भेज दी। इससे इनकी पहचान होने और इनके खिलाफ मामला दर्ज करने में काफी मदद मिली।

अधिकारियों ने मामले में सोमवार तक करीब 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

एफबीआई के वाशिंगटन कार्यालय के सहायक निदेशक स्टीवन डी’अंटूनो ने इस महीने की शुरुआत में दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा था, ‘‘ (वाशिंगटन)डीसी से बाहर जाने का मतलब यह नहीं है कि तुम बच जाओगे। कभी भी पुलिस तुम्हारे दरवाजे पर पहुंच सकती है, क्योंकि तुम कैपिटल के अंदर आपराधिक कृत्य में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप