लाइव न्यूज़ :

स्पेन में दावानल को बुझाने में लगे कर्मियों को अब बारिश की आस

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:34 IST

Open in App

मेड्रिड, 13 सितंबर दक्षिणी स्पेन के जंगलों में लगी आग को बुझाने में लगा अग्निशमन दल उसपर काबू पाने के लिये अब बारिश की आस लगाए बैठे है, जिसके सोमवार को होने की उम्मीद है। इस आग के कारण पिछले पांच दिन में 7,700 हेक्टेयर (लगभग 19,000 एकड़) जंगल तबाह हो चुका है और करीब 2,600 लोग अपने अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं।

स्पेन के अधिकारियों ने इसे छठी पीढ़ी की आग करार दिया है, जिसका कारण पृथ्वी पर बदलती जलवायु है, जिसे रोकना मुश्किल ही है।

स्पेन में, इसे ग्रामीण क्षेत्रों की बढ़ती हुई गतिशीलता के साथ जोड़ा जाता है, जहां आबादी कम हो रही है, जिससे जंगलों का खराब प्रबंधन होता है और जलने योग्य सामग्रियां एकत्र होती हैं ।

अग्निशमन सेवा के क्षेत्रीय निदेशक जुआन सांचेज ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमलोग सबसे जटिल आग का सामना कर रहे हैं । हम ग्रामीण पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के परिणामों के बारे में बहुत सारी बातें करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम उन्हें देख रहे हैं।’’

इससे पहले आग पर काबू पाने में सहायता करने के लिए रविवार को सेना को बुलाया गया। यह आग लकड़ी के छोटे टुकड़ों के जलने के कारण और भड़क गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?