लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके को विकसित करने में अब तक मिली सफलता से उम्मीद की किरण दिखी : एंतोनियो गुतेरस

By भाषा | Updated: November 21, 2020 14:55 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र , 21 नवंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने कोविड-19 के लिए टीका विकसित करने में अब तक मिली सफलता को ‘उम्मीद की किरण’ करार दिया है। उन्होंने टीके को हर किसी तक पहुंचाने पर जोर दिया और समूह-20 देशों से कोरोना वायरस का इलाज और दवा विकसित करने में वैश्विक साझेदारी का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते वैश्विक दवा कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक ने घोषणा की थी कि उनके द्वारा विकसित संभावित कोविड-19 टीका 65 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों सहित 95 प्रतिशत तक प्रभावी है।

गुतेरस ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ कोविड-19 टीके पर हाल में मिली सफलता उम्मीद की किरण है लेकिन यह उम्मीद की किरण हर किसी तक पहुंचनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका अभिप्राय है कि वैश्विक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए टीका सुनिश्चित किया जाना चाहिए- यह सभी के लिए और हर जगह सुलभ और वहनीय हो, यह लोगों का टीका हो। यह कोई धर्मार्थ नहीं है बल्कि यह महामारी से होने वाली मौतों को रोकने और वायरस को नियंत्रित करने का तरीका है।’’

गुतेरस ने जोर देकर कहा, ‘‘ जीवन एकजुटता में ही निहित है।’’

महासचिव ने कहा कि पिछले सात महीने में देशों ने टीका विकसित करने, जांच और चिकित्सा पद्धति तलाशने के लिए 10 अरब डॉलर का निवेश् किया लेकिन 28 अरब डॉलर और निवेश की जरूरत है जिनमें से 4.2 अरब डॉलर इस साल के अंत तक चाहिए।

उन्होंने टीके को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और दुष्प्रचार पर भी चिंता जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप