लाइव न्यूज़ :

तीन नवम्बर को हुए चुनाव अमेरिकी इतिहास में सबसे सुरक्षित थे : शीर्ष अधिकारी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:02 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, 13 नवम्बर (एपी) अमेरिकी चुनाव का संचालन करने वाली चुनाव प्रौद्योगिकी कम्पनियों, राज्य एवं संघीय अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव थे।

चुनाव की रक्षा के संघीय प्रयासों की अगुवाई करने वाली साइबर सुरक्षा एवं अवसंरचना सुरक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को इमेल के जरिए भेजे एक बयान में यह बात कही।

चुनाव के संबंध में दिया गया यह अब तक का सबसे कठोर बयान है।

यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगातार लगा रहे हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘ मतदान प्रणाली के माध्यम किसी तरह की गड़बड़ी करने, मतों के बदले जाने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ के कोई संकेत नहीं है।’’

उसने कहा, ‘‘ तीन नवम्बर को हुए चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव थे।’’

इस बयान पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों में राज्य स्तर पर चुनाव करवाने वाले अधिकारी, मतदान उपकरणों के विक्रेता भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना