लाइव न्यूज़ :

तालिबान का नया फरमान, महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर सिर से पाँव तक ढँकने वाला बुरका पहनना होगा

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2022 17:16 IST

तालीबान के सुप्रीम लीडर ने मुस्लिम महिलाओं के लिए यह फरमान जारी किया है कि वे सार्वजनिक रूप से पूरी तरह से ढका हुआ बुर्का पहनें।

Open in App

Taliban:तालिबान ने मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर लोगों के बीच पूरी तरह से ढका हुआ बुर्का पहनने का फरमान जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, यह फरमान तालिबान के सर्वोच्च नेता ने मुस्लिम महिलाओं के लिए दिया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर बाहर जरूरी काम नहीं है तो महिलाओं के लिए बेहतर होगा कि वे घर में ही रहें। इस समय अफगानिस्तान में तालिबान का राज है। ऐसे में दुनिया के कई देश उनके राज में मानवाधिकारों को लेकर चिंतित है। विशेषकर महिलाओं को लेकर। 

तालिबान के आचरण और नैतिकता मंत्री खालिद हनाफी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारी बहनें सम्मान और सुरक्षा के साथ रहें।’’ अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद कट्टरपंथियों ने अफगानिस्तान में महिलाओं की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए कई आदेश दिए हैं। तालिबान ने मुस्लिम महिलाओं को विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने की इजाजत इस शर्त पर दी थी कि उन्हें इस्लामी ड्रेस कोड का पालन करना होगा। 

बता दें कि इससे पहले पिछले साल तालिबान ने मुस्लिम महिलाओं के लिए बुर्का पहनने का फरमान सुनाया था। उस समय महिलाओं ने इंटरनेट पर इस फैसले का विरोध करते हुए अभियान उठाया था। इस अभियान में महिलाओं ने अफगान की पारंपरिक पोशाक को पहनकर विरोध दर्ज किया था। 

तालिबान के इस आदेश को लेकर अंतररष्ट्रीय समुदाय द्वारा तालिबान से निपटने की प्रक्रिया भी जटिल हो गई है। यह प्रक्रिया पहले से ही तनावपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि तालिबान ने वर्ष 1996-2001 के पिछले शासन काल में भी महिलाओं पर इसी तरह की सख्त पाबंदी लगाई थी।

इस फैसले से तालिबान की संभावित अंतरराष्ट्रीय दानकर्ताओं से मान्यता प्राप्त करने की कोशिश भी बाधित हुई है, वह भी तब जब अफगानिस्तान सबसे बुरे मानवीय संकट से गुजर रहा है। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं