लाइव न्यूज़ :

क्या अमेरिकी हमले में बच गया था अयमान अल-जवाहिरी? तालिबान ने कहा- अब तक नहीं मिला शव

By शिवेंद्र राय | Updated: August 25, 2022 15:30 IST

2001 में अमेरिका पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही सीआईए ही हिट लिस्ट में शामिल यमान अल-जवाहिरी को अमेरिका ने काबुल में मार गिराने का दावा किया था। अब तालिबान ने कहा है कि उसे अब तक अयमान अल-जवाहिरी का शव नहीं मिला है और जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहिरी का जन्म 19 जून, 1951 को मिस्र में हुआ थाओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अयमान अल जवाहिरी अल कायदा प्रमुख बना थाअमेरिका ने काबुल में जवाहिरी को मार गिराने का दावा किया था

काबुल: अमेरिकी मिसाइल हमले में मारे गए अलकायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी की मौत को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं। अमेरिका ने दावा किया था कि उसने एयरस्ट्राइक में जवाहिरी को मार गिराया है। लेकिन अब अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार को कहा है कि अब तक तालिबान को अयमान अल-जवाहिरी का शव नहीं मिला है और जांच जारी है। 

अमेरिका की तरफ से दावा किया गया था कि अयमान अल-जवाहिरी को एक विशेष अभियान में उस समय मार गिराया गया था जब वह काबुल में अपने मकान की बालकनी में खड़ा था। अमेरिका की तरफ से कहा गया था कि ड्रोन द्वारा दागी गई मिसाइल से सिर्फ जवाहिरी पर सटीक निशाना लगाकर उसे ढेर कर दिया गया था। इस हमले में किसी और को कोई नुकसान नहीं हुआ था। हालांकि अब तालिबान के बयान के बाद जवाहिरी की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। 

 अयमान अल-जवाहिरी से पहले भी अमेरिका ने अलकायदा के आतंकी ओसामा-बिन-लादेन को पाकिस्तान में विशेष सैन्य अभियान में ढेर किया था। ओसामा के मारने के बाद अमेरिकी नेवी सील कमांडो उसका शव भी अपने साथ ले गए थे और उसे समुद्र में दफन कर दिया गया था। लेकिन अल-जवाहिरी पर हमला ड्रोन के माध्यम से हुआ था। अमेरिकी सेना या एजेंसियों को जवाहिरी का शव नहीं मिला था। काबुल में हुई इस घटना के बाद तालिबान ने भी अपनी जांच शुरू कर दी थी। लेकिन घटना के इतने दिनो बाद तालिबान ने कहा है कि जवाहिरी का शव         अब तक नहीं मिला है।

बता दें कि पेशे से चिकित्सक अयमान अल-जवाहिरी दुनिया के सबसे कुख्यात और सबसे ज्यादा ईनामी राशि वाला आतंकी था। जवाहिरी को अमेरिका में 9-11 समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। अयमान अल-जवाहिरी 1951 में मिस्र के रईस परिवार में पैदा हुआ था। जवाहिरी ने उसने 1970 के दशक में ही इजिप्टियन इस्लामिक जिहाद नाम का संगठन बनाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानAl QaedaअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?