लाइव न्यूज़ :

तालिबान की तानाशाही पहुंची चरम पर, अफगानी महिला टीवी एंकरों ने बुर्का पहनकर पढ़ा समाचार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 22, 2022 15:29 IST

तालिबानी शासक हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा के कड़े फरमान के बाद अफगानिस्तान के प्रमुख समाचार चैनलों टोलोन्यूज़, एरियाना टेलीविज़न, शमशाद टीवी और वनटीवी की महिला एंकरों ने बुर्का पहनकर न्यूज बुलेटिन पढ़ा।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबानी शासक हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने महिलाओं को बुर्का पहनने का आदेश दिया हैजिसके बाद कई अफगानी न्यूज चैनलों की महिला एंकरों ने बुर्का पहनकर न्यूज बुलेटन पढ़ा एंकरों का कहना है कि वो बुर्का नहीं पहनना चाहती हैं लेकिन उन्हें इसके लिए मजबूर किया जा रहा है

काबुल: अफगानिस्तान में कब्जे के बाद से तालिबान का बढ़ता कहर महिलाओं की स्वतंत्रता को अपने फरमान तले तेजी से रौंद रहा है। इस महीने के शुरूआत में तालिबानी शासन के प्रमुख ने हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने अफगानी महिलाओं को चेहरे से लेकर शरीर के सारे अंगों को बुर्के में कैद करने का फरमान सुनाया था।

इस तुगलकी फरमान के खिलाफ में कुछ महिलाओं ने राजधानी काबुल में काफी विरोध-प्रदर्शन भी किया था लेकिन चूंकि इस मामले में तालिबान किसी तरह की राहत देता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस कारण अब महिलाओं के हौसले भी पस्त होने लगे हैं और वो इस अमानवीय फरमान को मजबूरी में झेल रही हैं।

ऐसा ही मामला तब देखने में आया जब रविवार को अफगानिस्तान के प्रमुख समाचार चैनलों पर महिला एंकरों ने खबरों का प्रसारण अपना चेहरे को ढंककर किया। समाचार एजेंसी 'एएफपी' के मुताबिक टोलोन्यूज़, एरियाना टेलीविज़न, शमशाद टीवी और वनटीवी जैसे प्रमुख चैनलों महिला एंकरों ने बुर्का पहनकर सुबह का न्यूज बुलेटिन पढ़ा।

इस मामले में टोलोन्यूज की एंकर सोनिया नियाजी ने कहा कि हमने इस फरमान का विरोध किया था कि हमें बुर्का नहीं पहनना है लेकिन हमें इसे पहनने के लिए मजबूर किया गया। 

उन्होंने कहा कि टोलोन्यूज पर इस फरमान को मानने के लिए दबाव डाला गया और तालिबान सरकार की ओर से कहा गया कि जो भी महिला एंकर बिना बुर्के के टीवी स्क्रीन पर दिखाई देगी। उसे या तो कोई और काम दे दिया जाए या फिर काम से हटा दिया जाए। 

जानकारी के मुताबिक टोलोन्यूज सहित अन्य चैनलों में महिला एकंरों के लिए केवल हेडस्कार्फ़ पहनना जरूरी होता था। वहीं इस मामले में तालिबानी सरकार के सूचना मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अकिफ सादिक मोहजीर ने कहा कि सरकार की ओर से महिला एंकरों को नौकरी से बाहर करने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, "तालिबानी सरकार महिला एंकरों को सार्वजनिक मंच से हटाने या फिर उन्हें दरकिनार करने या उनका काम छीनने का इरादा नहीं रखती है। हम मीडिया चैनलों से खुश हैं कि वो सरकारी नीतियों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन कर रहे हैं।"

मालूम हो कि तालिबानी शासन के प्रमुख अखुंदज़ादा ने अपने आदेश में अधिकारियों से कहा था कि अगर सरकारी महिला कर्मचारी बुर्के के फरमान को नहीं मानती हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल दें। वहीं इसके साथ ही सरकारी पुरुष कर्मचारियों को आदेश दिया गया ता कि वो अपने घर की औरतों को भी बुर्के के नियम का पालन करवाएं, नहीं को उन्हें भी सरकारी कार्य से निलंबन कर दिया जाएगा।

तालिबानी शासन के पहले अफगानिस्तान में अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण दो दशकों तक महिलाओं और लड़कियों को अन्य देशों की तरह काफी स्वतंत्रता मिल हुई थी। लेकिन तालिबानी नियंत्रण के साथ ही महिलाओं और लड़कियों को मिली हुई स्वतंत्रता का गला घोंटना शुरू कर दिया गया और उन पर इस्लाम के नाम पर तरह-तरह के कड़े तालिबान प्रतिबंध लगाये गये हैं।

तालिबानी प्रतिबंधों में महिलाओं और लड़कियों को अकेले यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी गई और किशोर लड़कियों को स्कूल भेजने पर भी तालिबानी शासन ने कड़ाई से प्रतिबंध लगा दिया है। 

टॅग्स :तालिबानAfghan Talibanअफगानिस्तानKabul
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं