लाइव न्यूज़ :

सीरिया समझौता खत्म करने की कोशिशों को नाकाम करेंगे: रूस

By IANS | Updated: February 26, 2018 19:15 IST

सीरिया में कम से कम 30 दिन का संघर्ष विराम हो और वहां मानवीय सुविधाएं और आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता पहुंच सके।

Open in App

मास्को, 26 फरवरी: रूस ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) समझौते के तहत सीरिया में संघर्ष विराम के बाद राजनीतिक समझौते की प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिशों को बुरी तरह दबाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि रूस सर्वसम्मति से पारित 'सुरक्षा परिषद समझौता 2401' का समर्थन करता है, जिसके अनुसार सीरिया में कम से कम 30 दिन का संघर्ष विराम हो तथा वहां मानवीय सुविधाएं और आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता पहुंच सके।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, "यह संतोषजनक है कि सुरक्षा परिषद ने अस्ताना प्रक्रिया के जमानती देशों ईरान, रूस और तुर्की द्वारा चलाए जा रहे कार्यो पर गौर किया।" बयान के अनुसार, रूस संघर्ष के स्थायी समझौते और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए सीरियाई दलों के साथ काम करना जारी रखेगा।

रूस ने दमिश्क के आग्रह पर सितंबर 2015 में सीरिया में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सैन्य अभियान छेड़ा था। सीरियाई सरकार ने रूसी सेना के सहयोग से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा पिछले दो साल में कब्जाए अधिकांश क्षेत्रों को वापस पा लिया था।

सीरियाई सरकार को सतही जीत दिलाने के बाद रूस ने साल 2017 के अंत में अपने कुछ सैनिकों को वापस बुला लिया था। अस्ताना शांति वार्ता के तहत ईरान और तुर्की के साथ रूस सीरिया में परस्पर विरोधी दलों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

सीरियाई शांति के लिए कजाकिस्तान के अस्ताना में जनवरी 2017 में शांति वार्ताएं शुरू हुई थीं। रूस के उप प्रधानमंत्री मिखाइल बोग्दानोव ने हाल ही में रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक को साक्षात्कार देते हुए बताया था कि वार्ता के अगले चरण में सीरिया में पांचवें नए शांत क्षेत्र को स्थापित करने तथा इसके संवैधानिक सुधार पर चर्चा होगी।

टॅग्स :सीरियारूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल