लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई

By भाषा | Published: August 18, 2021 12:18 AM

Open in App

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर किले में लगी महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा को एक धार्मिक कट्टरपंथी ने मंगलवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। 2019 में स्थापित इस प्रतिमा को तीसरी बार नुकसान पहुंचाया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ है जिसमें आरोपी नारे लगाते हुए मूर्ति की बांह तोड़ते और सिंह की प्रतिमा को घोड़े से नीचे गिराते दिख रहा है। वीडियो में यह भी दिखा कि इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को आकर रोकता है। पुलिस ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के एक कार्यकर्ता को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है। लाहौर किले के प्रशासन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना पर सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने एक ट्वीट में कहा कि इस तरह के ‘‘अनपढ़ वास्तव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि के लिए खतरनाक हैं।’’ प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉ शहबाज गिल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। गिल ने कहा, ‘‘ये बीमार मानसिकता के लक्षण हैं। यह पाकिस्तान की छवि को खराब करने की कोशिश है। पुलिस को दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’’ लाहौर के पुलिस प्रमुख गुलाम महमूद डोगर ने एक बयान में कहा कि ‘‘संदिग्ध ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संदिग्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और वह टीएलपी से संबंधित है।’’ प्राथमिकी के अनुसार पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले के निवासी मुहम्मद रिजवान ने सुबह सात बजकर 55 मिनट पर सिंह की प्रतिमा के चारों ओर लगी लोहे की बाड़ पार की और तोड़फोड़ की। उसके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह की यह प्रतिमा नौ फुट ऊंची थी। इसमें उन्हें पूरे सिख पोशाक में हाथ में तलवार लिए घोड़े पर बैठे हुए दिखाया गया है। प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था।यह पहली बार नहीं है जब प्रतिमा को निशाना बनाया गया है। पिछले साल लाहौर में मूर्ति की बांह तोड़ दी गई थी। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक अगस्त 2019 में भी दो युवकों ने इसे क्षतिग्रस्त किया था।महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के संस्थापक थे, जिन्होंने 19वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में उत्तर पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान के करेंसी पर छप सकती है जुल्फिकार अली भुट्टो की फोटो, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने पास किया प्रस्ताव

भारतAsaduddin Owaisi Navnit Rana: 'भारत के मुसलमान पाकिस्तानी हैं', नवनीत राणा के 15 सेकंड वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का जवाब

विश्वपाकिस्तान में सरबजीत सिंह के हत्यारे आमिर सरफराज की लाहौर में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की

क्राइम अलर्टThane Crime News: 48 वर्षीय पति रमेश झा की हत्या, पत्नी, प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाला शख्स अरेस्ट, मृतक की पत्नी 10 साल दिल्ली में रही और आरोपी के साथ थे संबंध...

भारतDelhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी ने दिल्ली को बनाया दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, टॉप 10 में कोलकाता, मुंबई शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वRussia-Ukraine war: रूसी सेना ने 10 अमेरिकी मिसाइलों को मार गिराया, खारकीव में फिर खोला मोर्चा, पीछे हट रही है यूक्रेनी फौज

विश्वव्हाइट हाउस में बजाया गया 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां...', मेहमानों के लिए परोसे गए गोल गप्पा और समोसा

विश्वRussia-China-Usa: अमेरिका को और चिढ़ाएंगे पुतिन!, 5वां कार्यकाल शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर चीन जा रहे रूस के राष्ट्रपति, करेंगे ये समझौता

विश्वPakistan PoK protests: गेहूं आटे और बिजली दाम को लेकर 5वें दिन प्रदर्शन जारी, 3 की मौत और 6 घायल, पाकिस्तान सरकार जागी, 2300 करोड़ दिए...

विश्वभारतीय सेना की वापसी के बाद मालदीव ने 50 मिलियन डॉलर की बजट सहायता के लिए भारत का जताया आभार