लाइव न्यूज़ :

श्रृंगला ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के साथ ‘सकारात्मक वार्ता’ की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 13:21 IST

Open in App

कोलंबो, चार अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और उनसे बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर ‘सकारात्मक वार्ता’ की।

श्रृंगला चार दिन की यात्रा पर शनिवार को श्रीलंका पहुंचे। वह राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी मुलाकात कर सकते हैं और भारत तथा श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा कर सकते हैं।

यहां भारतीय उच्चायोग ने बैठक की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की और भारत-श्रीलंका साझेदारी को और मजबूत करने पर सकारात्मक वार्ता की।’’

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार श्रृंगला ने कहा, ‘‘कुछ समय पहले ही मैंने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ बहुत सकारात्मक वार्ता की। वह भारत के प्रगाढ़ मित्र हैं और भारत-श्रीलंका साझेदारी को गहन करने के लिए समर्थन का सतत स्रोत हैं।’’

विदेश सचिव ने कहा कि वह राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से अपनी मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर कोलंबो स्थित टेंपल ट्रीज में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीलंका के विदेश मंत्री प्रोफेसर जी एल पेइरिस, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, भारत के उच्चायुक्त और अन्य गणमान्यों ने टेंपल ट्रीज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।’’

श्रृंगला ने रविवार को श्रीलंका के तमिल बहुल उत्तरी प्रांत में जाफना के पलानी हवाई अड्डे का निरीक्षण किया था जहां भारत की सहायता से किये जा रहे विकास कार्यों पर अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?